राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

लोकसभा चुनाव- अरूण यादव के करीबी भी नहीं चाहते वह गुना से लड़ें चुनाव, हर बार पार्टी खेल जाती है दांव 

इस बार लोकसभा चुनाव के लिए अब तक घोषित नहीं किया गया कांग्रेस की ओर से कोई प्रत्याशी 18 को जारी हो सकती है लिस्ट, हाल ही में चुनाव हारे ठाकुर सुरेंद्र सिंह भी हैं दावेदार बुरहानपुर। लोकसभा चुनाव के लिए 16 मार्च को आदर्श आचार संहिता लागू हुई है। इससे काफी दिनों

On: March 17, 2024 8:04 PM
Follow Us:
  • इस बार लोकसभा चुनाव के लिए अब तक घोषित नहीं किया गया कांग्रेस की ओर से कोई प्रत्याशी

  • 18 को जारी हो सकती है लिस्ट, हाल ही में चुनाव हारे ठाकुर सुरेंद्र सिंह भी हैं दावेदार

बुरहानपुर। लोकसभा चुनाव के लिए 16 मार्च को आदर्श आचार संहिता लागू हुई है। इससे काफी दिनों पहले ही भारतीय जनता पार्टी ने सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया, लेकिन कांग्रेस में अब तक भी किसी एक नाम पर न तो सहमति बनी है न ही यह पता चल पा रहा है कि कौन कौन दावेदार हैं। केवल अरूण यादव और ठाकुर परिवार से ठाकुर सुरेंद्र सिंह का नाम चल रहा है। ठा. सुरेन्द्र सिंह हाल ही में बुरहानपुर विधानसभा चुनाव हार चुके हैं तो वहीं अरूण यादव 2019 में दिवंगत सांसद नंदकुमार सिंह चौहान से चुनाव हारे थे। खास बात यह है कि खुद अरूण यादव भी पहले खंडवा संसदीय सीट से चुनाव नहीं लड़ना चाहते थे, लेकिन बाद में वह मान गए। इसी बीच पार्टी ने तय किया कि बड़े नेताओं को अपने तरीके से चुनिंदा सीटों पर उतारा जाएगा। तब गुना संसदीय सीट से अरूण यादव को उतारने की बात सामने आई, लेकिन बताया जा रहा है कि वहां से न तो अरूण यादव चुनाव लड़ने की इच्छा जता रहे हैं और न ही उनके करीबी समर्थक उन्हें वहां से लड़ाने के पक्ष में हैं।
यादव समाज के 22 फीसदी वोट, इसलिए अरूण यादव पर दांव
खास बात यह है कि गुना संसदीय सीट से अरूण यादव का नाम चर्चाओं में आने की सबसे प्रमुख वजह गुना संसदीय क्षेत्र में यादव समाज की जनसंख्या का अधिक होना है। बताया जा रहा है कि करीब 22 फीसदी वोटर्स यादव समाज के हैं। इसलिए अरूण यादव को वहां ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने चुनाव लड़ाने की भी तैयारी है, लेकिन अरूण यादव समर्थक इससे खुश नहीं हैं। उनका कहना है कि जब भी बलिदान की बात आती है तो अरूण यादव को आगे कर दिया जाता है। इससे पहले भी तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के सामने अरूण यादव को खड़ा किया गया था और और अरूण यादव विधानसभा चुनाव हार गए थे। अब फिर पार्टी की ओर से जिद की जा रही है कि वह ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने गुना से चुनाव लड़ें।
ठाकुर परिवार से किसी एक को टिकट की संभावना
राजनीतिक सूत्रों के अनुसार दावेदारी में पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह का नाम भी है, लेकिन विधानसभा चुनाव में उन्हें हराने के लिए गुटबाजी खुलकर सामने आई थी। निष्ठावान कांग्रेस का गठन कर लिया गया था और एआईएमआईएम से एक प्रत्याशी को चुनाव में खड़ा करा दिया गया था। कहा जा रहा था कि अगर एआईएमआईएम को खड़ा नहीं किया जाता तो ठा. सुरेन्द्र सिंह विधायक होते। इसलिए उनके नाम पर फिर विरोध की स्थित उपज सकती है। ऐसे में उनके परिवार से भी किसी एक को टिकट दिए जाने की चर्चाएं हैं। 18 मार्च को कांग्रेस की सूची जारी होने वाली है। इसके बाद स्थिति स्पष्ट होगी कि कांग्रेस किसे अपना उम्मीदवार बनाती है।
….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मांडवा में जंगल में प्रसव के बाद आरोग्यम केंद्र बंद मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

जंगल में नवजात का जन्म, आरोग्यम केंद्र पर ताला: मांडवा की घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल

बुरहानपुर पुलिस ने पाचोरी के जंगल में अवैध हथियार फैक्ट्री से सामग्री जब्त की

पहले कार से पकड़ा तस्कर, फिर पूछताछ में खुला जंगल का राज: पाचोरी में हथियार फैक्ट्री पर पुलिस की फिल्मी स्टाइल में दबिश

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों के बीच पहुंचे प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट।

किसानों के दर्द के बीच खेतों में उतरे प्रभारी मंत्री, बोले- न कोई गांव छूटेगा, न कोई किसान

विवाहिता आदिवासी महिला के मामले पर बढ़ा आक्रोश

मुस्लिम युवक पर तीन बच्चों की मां को भगाने का आरोप, नेपानगर थाने पहुंचे हिंदू संगठन; कार्रवाई की मांग

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से बुरहानपुर केला किसानों के लिए मुआवजा और फसल बीमा की मांग की

केला किसानों की पीड़ा लेकर सीएम से मिले सांसद पाटील, बोले- मौसम आधारित फसल बीमा अब जरूरी

नल-जल योजना के दावों पर सवाल,

जल संकट: प्यास के लिए मौत का रास्ता, 150 फीट गहरी पहाड़ी उतरकर गंदा पानी ला रहे आदिवासी

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser