राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

महाराष्ट्र चुनाव- जनता ने झूठ और नफरत की राजनीति करने वाली इंडी गठबंधन को नकारा- पाटिल

सांसद कार्यालय और कमल टॉकिज चौराहा पर भाजपा नेताओं ने मनाया जश्न, की आतिशबाजी सांसद को मिला था 3 जिलों की 15 विधानसभाओं का दायित्व, भाजपा के 10 में से 9 प्रत्याशी जीते जिलाध्यक्ष बोले भगवामय हो रहा देश, पूर्व महापौर ने कहा कार्यकर्ताओं की मेहनत, नेताओं की नीति के कारण सफलता मिली

On: November 23, 2024 8:27 PM
Follow Us:

बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी ने महायुति के साथ मिलकर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भारी भरकम जीत दर्ज कराई है। इसे लेकर शनिवार शाम 4 बजे सांसद कार्यालय और 5 बजे कमल टॉकिज चौराहा पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से जश्न मनाया गया। जमकर आतिशबाजी की गई। सांसद और नेताओं ने एक दूसरे को और कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाई। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 3 जिलों की 15 विधानसभाओं में प्रचार की जिम्मेदारी मिली थी। इसमें से 10 पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार चुनाव मैंदान में थे। परिणाम सामने आया तो 10 में से 9 भाजपा प्रत्याशी जीते।
Sadaiv Newsमहायुती पर जनता ने विश्वास जताया
इस दौरान सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा-भारतीय जनता पार्टी पर देश की जनता का पूरा विश्वास है। महाराष्ट्र में भी यह फिर साबित कर दिया गया कि जो लोकसभा के चुनाव के समय नैरेटिव फैलाया गया था उसे जनता समझ चुकी थी। जनता कुछ समय के लिए भ्रमित हो गई थी, लेकिन उस समय हमारे कार्यकर्ताओं ने परिश्रम किया। श्री पाटिल ने कहा महाराष्ट्र की जनता ने झूठ और नफरत की राजनीति करने वाली कांग्रेस व इंडी गठबंधन को नकारा। महायुति की सरकार पर वहां की जनता ने विश्वास कर आशीर्वाद दिया। कार्यकर्ताओं का परिश्रम रहा। मप्र की लाड़ली लक्ष्मी योजना की तरह महाराष्ट्र में लाडली बहनों का खासा आशीर्वाद रहा।
Sadaiv Newsभाजपा का यज्ञ चल रहा -डॉ. माने
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने कहा 1980 में मुंबई अधिवेषन हुआ था। इसमें हमारे तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व. अटलबिहारी वाजपेयी ने कहा था कि अंधेरा छंटेगा और कमल खिलेगा। आज वह दिन आ गया है। मुंबई के उस अधिवेशन के बाद अब हमारी जीत से देश को संदेश दिया गया है कि उत्तर से लेकर दक्षिण तक भाजपा का यज्ञ चल रहा है। हम सफलता में आगे बढ़ रहे हैं। पूरा देश भगवामय हो गया है। बुरहानपुर जिले के भाजपा नेताओं का प्रयास भी सफल रहा। सभी ने महाराष्ट्र में जाकर भाजपा का प्रचार कर जीत दिलाई।
विपक्ष के नेरेटिव को जनता ने नकारा -पटेल
पूर्व महापौर अतुल पटेल ने कहा पूरा देश भाजपामय है। जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की बागडोर संभाली तब से हम हर राज्य में जीत रहे है। वह 2014 में प्रधानमंत्री बने तब से हर राज्य में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहरा रहा है। महाराष्ट्र में विपक्ष की ओर से नेरेटिव फैलाया गया था, लेकिन जनता को समझ में आई कि यह लोग झूठी बातें करते है और उन्होंने भाजपा पर विश्वास जताया। सभी नेताओं की नीति, परिश्रम के कारण हम हर चुनाव में जीतते जा रहे। महाराष्ट्र देश का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है। वहां महायुति के साथ गठबंधन कर हमारी सरकार बनने जा रही है।
हार की समीक्षा करेगी पार्टी
वन मंत्री के चुनाव हारने के सवाल पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा भाजपा जीतती है तो भी समीक्षा करती है और हारती है तो भी समीक्षा करती है। वन मंत्री की हार का क्या कारण रहा यह संगठन संज्ञान लेगा। गौरतलब है कि एमपी की विजयपुर विधानसभा सीट से 2023 में कांग्रेस के टिकट पर 18 हजार वोटों से जीतने वाले रामनिवास रावत भाजपा के टिकट पर 7364 वोटों से चुनाव हार गए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser