राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

बुरहानपुर में ठाकुर सुरेंद्र सिंह, नेपानगर में गेंदुबाई का विरोध- लोहार मंडी में हुआ अल्पसंख्यक कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन

प्रदेशस्तरीय नेता हुए शामिल बुरहानपुर।आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को अल्पसंख्यक कांग्रेस ग्रामीण की ओर से लोहार मंडी में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेशस्तरीय अल्पसंख्यक नेता मुजीब कुरैशी, राहील खान, शाहनवाज शेख सहित अन्य शामिल हुए। चुनाव में एकजुट होकर काम करने के साथ ही कांग्रेस के चिन्ह को

On: October 14, 2023 8:26 PM
Follow Us:
  • प्रदेशस्तरीय नेता हुए शामिल

बुरहानपुर।आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को अल्पसंख्यक कांग्रेस ग्रामीण की ओर से लोहार मंडी में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेशस्तरीय अल्पसंख्यक नेता मुजीब कुरैशी, राहील खान, शाहनवाज शेख सहित अन्य शामिल हुए। चुनाव में एकजुट होकर काम करने के साथ ही कांग्रेस के चिन्ह को देखकर मतदान करने की अपील की गई। वहीं अल्पसंख्यक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में बुरहानपुर से अल्पसंख्यक वर्ग को विधानसभा चुनाव में टिकट देने की मांग भी उठाई है। साथ ही वर्तमान निर्दलीय विधायक को टिकट दिए जाने की चर्चाओं को लेकर कहा कि अगर इस बार टिकट दिया जाता है तो हम फील्ड में कैसे जाएंगे। सभी ने किसी अन्य उम्मीदवार या अल्पसंख्यक वर्ग से टिकट देने की मांग उठाई। इधर नेपानगर में गेंदु बाई का भी विरोध हो रहा है। उनका नाम भी सूची में है, लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि अगर गेंदु बाई को टिकट मिलता है तो कईं कार्यकर्ता इस्तीफा दें देंगे।
कांग्रेस ने कहा- संगठन के पास नहीं होता कोई जवाब, बस कहते हैं हमारी नहीं सुनी
इस दौरान कांग्रेस नेता उबैद शेख ने कहा-जनता कैसा उम्मीदवार चाहती है। शीर्ष नेताओं के पास यह बात जाना चाहिए कि बुरहानपुर की जनता की आवाज क्या है। हम कांग्रेस के लिए लड़ते हैं। प्रचार करते हैं, लेकिन स्थानीय नेता चिल्ला चिल्लाकर कहते है कि आपने गलत व्यक्ति को टिकट दे दिया। इसका जवाब संगठन के नेताओं के पास नहीं रहता। संगठन के लोग कहते हैं कि हमारी बात नहीं सुनी गई। अगर अभी अपनी बात नहीं रखेंगे तो कब रखेंगे। एक बार फिर से एकजुट हो जाएं। हमें सोच समझकर फैसला लेना होगा। कौन सी पार्टी कल हमारे साथ थी आज हमारे साथ है और कल हमारे साथ रहेगी। नेतृत्व गलत तरीके से टिकट देता है तो हमें सोचना होगा कि आगे क्या करना है।
सोशल मीडिया पर इस्तीफा देने वालों की सहमति
नेपानगर विधानसभा से कांग्रेस किसी भी उम्मीदवार का नाम फाइनल नहीं कर पाई है, लेकिन गेंदु बाई के नाम की चर्चाएं है। हालांकि अब तक सूची जारी नहीं हुई है। बताया जा रहा है रविवार दोपहर तक सूची जारी होगी, लेकिन इधर सोशल मीडिया पर कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार विरोध दर्ज करा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे से अपने अपने इस्तीफे की सहमति भी ले ली है। अब केवल टिकट वितरण का इंतजार किया जा रहा है। टिकट मिलने के बाद कार्यकर्ता इस्तीफा दे सकते हैं।
दिल्ली में डटे कांग्रेस नेता, अरूण यादव को मना रहे
बताया जा रहा है कि बुरहानपुर विधानसभा से कांग्रेस नेता, वर्तमान निर्दलीय विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह के नाम पर सहमत नहीं हैं। कुछ नेता दिल्ली में हैं वह अरूण यादव को बुरहानपुर विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए मना रहे हैं, लेकिन अरूण यादव चुनाव लड़ने से इनकार कर चुके हैं। अगर ऐसा होता है तो बुरहानपुर की राजनीति गर्मा जाएगी। वहीं भाजपा की ओर से भी अभी तक नेपानगर, बुरहानपुर विधानसभा में किसी का टिकट फाइनल नहीं किया गया है। रविवार दोपहर तक भाजपा की सूची भी जारी होने की उम्मीद है।
…..

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser