राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

हमें लोकसभा चुनाव में परिश्रम की पराकाष्ठा करना है -डॉ. माने 

भाजपा अजा मोर्चा ने किया नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत बुरहानपुर। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के देवदुर्लभ कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है कि ऐतिहासिक बहुमत से पार्टी की सरकार बनी है। आगामी महीनों में लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने

On: February 8, 2024 10:34 AM
Follow Us:
  • भाजपा अजा मोर्चा ने किया नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत

बुरहानपुर। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के देवदुर्लभ कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है कि ऐतिहासिक बहुमत से पार्टी की सरकार बनी है। आगामी महीनों में लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए हमें लोकसभा चुनाव में परिश्रम की पराकाष्ठा करना है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 25 फरवरी को प्रत्येक बूथ पर समाज के सभी वर्ग के लोगों को मन की बात कार्यक्रम को सुनवाएं, ताकि लोग प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के अद्भुत विचारों से अवगत हो सकें।
यह बात भाजपा अजा मोर्चा द्वारा जिला कार्यालय पर आयोजित स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने कही। इस दौरान नवनियुक्त जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज माने का अजा मोर्चा द्वारा स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया। अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष ईश्वर चौहान ने कहा जो बूथ विधानसभा चुनाव में हम जीते हैं वहां 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने के साथ हारे हुए बूथों को जीतने का लक्ष्य लेकर कार्य करना है। बूथ कार्यकर्ता पार्टी की बहुत महत्वपूर्ण इकाई होती है। बूथ की जीत ही भाजपा को लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय दिलाएगी।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जूनागढ़े ने बताया कि इस दौरान वरिष्ठ नेता डॉ. गोपाल चौहान, गोकुल तायड़े, अधिवक्ता राजकुमार वाघ, अशोक कुरील, मगन चौधरी, अधिवक्ता सिरिलजी, दिनकर इंगले, रमेश सावले, धरम सौदे, रूपेश कछवाए, राजेश सावकारे, दीपक रोजतकर, विकाश केथवास, गोविंदा तायड़े, गणेश लौंडे, नितिन दुलगुज, अजय इंगले, विनोद लौंडे, सुरेश लौंडे, वीरेंद्र कोहली, विनोद खेतवाजी, सुभाष सपकाले आदि मौजूद थे।
Sadaiv Newsभाजपा महिला मोर्चा की बैठक आयोजित 
बुरहानपुर। शक्ति वंदन अभियान अंतर्गत बुधवार को जिला कार्यालय अटल कुंज पर महिला मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की कार्ययोजना की रुपरेखा तैयार की। महिला स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष किरण रायकवार, जिला उपाध्यक्ष उमा कपूर, सुधा चौकसे, अंजलि गडे, आशा पाटिल, दीपशिखाजी, कविता मेहरा, संगीता पगारे, जिला सदस्य सावित्री बत्रा, जयश्री पाटीदार, रीना महाजन, साधना पवार, संध्या कदवाने,अर्चना पाटिल सहित मोर्चा पदाधिकारी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser