राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

कृषि से समृद्धि की नई पहल: तीन दिवसीय कृषि अनुसंधान एवं वैल्यू एडिशन लैब की मांग, सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात

-  किसानों की आय बढ़ाने और युवाओं को रोजगार से जोड़ने का रखा प्रस्ताव

On: July 28, 2026 6:15 PM
Follow Us:
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को कृषि अनुसंधान एवं वैल्यू एडिशन कार्यक्रम के लिए आग्रह पत्र सौंपते सांसद ज्ञानेश्वर पाटील

बुरहानपुर। खंडवा संसदीय क्षेत्र के किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने की दिशा में सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से आत्मीय भेंट कर उन्होंने खंडवा संसदीय क्षेत्र में तीन दिवसीय कृषि अनुसंधान एवं मूल्य संवर्धन (वैल्यू एडिसन) प्रयोगशाला कार्यक्रम आयोजित कराने का आग्रह किया। इस संबंध में सांसद ने केंद्रीय मंत्री को विस्तृत आग्रह पत्र भी सौंपा।

सांसद श्री पाटील ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि खंडवा संसदीय क्षेत्र केला, टमाटर, मिर्च, प्याज, अरबी, गेहूं, गन्ना, सोयाबीन एवं कपास जैसी फसलों के उत्पादन के लिए प्रदेशभर में अपनी अलग पहचान रखता है। बावजूद इसके किसानों को आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों, प्रसंस्करण (प्रोसेसिंग) और मूल्य संवर्धन की पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं, जिससे उन्हें अपनी उपज का अपेक्षित मूल्य नहीं मिल पाता। उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री से आग्रह किया कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) एवं अन्य कृषि अनुसंधान संस्थानों के विशेषज्ञ वैज्ञानिकों की टीम को खंडवा संसदीय क्षेत्र में भेजकर तीन दिवसीय विशेष कृषि अनुसंधान एवं प्रयोगशाला कार्यक्रम आयोजित कराया जाए।

केला, टमाटर और मिर्च जैसी फसलों पर रहेगा विशेष फोकस

सांसद द्वारा सौंपे गए प्रस्ताव के अनुसार कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्पादित प्रमुख फसलों की वैज्ञानिक जांच, उन्नत उत्पादन तकनीकों, फसल संरक्षण, प्रसंस्करण (प्रोसेसिंग) तथा केला, टमाटर एवं अन्य कृषि उत्पादों से वैल्यू एडेड उत्पाद तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही किसानों को आधुनिक पैकेजिंग, ब्रांडिंग, बाजार से जुड़ाव और कृषि उत्पादों के बेहतर विपणन की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे अपनी उपज का अधिक मूल्य प्राप्त कर सकें।

एफपीओ और युवाओं को भी मिलेगा लाभ

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा कि इस कार्यक्रम का लाभ केवल किसानों तक सीमित नहीं रहेगा। किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ), कृषि उद्यमियों और ग्रामीण युवाओं को भी आधुनिक कृषि आधारित उद्योगों एवं फूड प्रोसेसिंग से जुड़ने का अवसर मिलेगा। इससे रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर विकसित होंगे तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में केवल उत्पादन बढ़ाना पर्याप्त नहीं है। किसानों को अपनी उपज का मूल्य बढ़ाने के लिए प्रोसेसिंग और वैल्यू एडिशन की तकनीक अपनानी होगी। यही किसानों की आय बढ़ाने का सबसे प्रभावी माध्यम बन सकता है।

किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में अहम कदम

सांसद ने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम को जल्द स्वीकृति प्रदान की जाए, ताकि खंडवा संसदीय क्षेत्र के किसानों को देश के प्रमुख कृषि वैज्ञानिकों का मार्गदर्शन मिल सके और वे आधुनिक खेती की नई तकनीकों को अपनाकर अपनी आय में वृद्धि कर सकें। उन्होंने विश्वास जताया कि यदि यह कार्यक्रम आयोजित होता है तो क्षेत्र के कृषि क्षेत्र में तकनीकी बदलाव आएगा, कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बुरहानपुर में नशामुक्ति अभियान के तहत हस्तलिखित संदेश लिखते 32,002 विद्यार्थी

32,002 बच्चों ने एक साथ ऐसा क्या लिखा कि विश्व रिकॉर्ड की ओर बढ़ गया बुरहानपुर?

एक साल से वेतन नहीं मिलने पर ताप्ती मिल कर्मचारियों की हड़ताल

सालभर से वेतन नहीं, ताप्ती मिल के कर्मचारियों ने रोका काम; बोले—अब आश्वासन नहीं, भुगतान चाहिए

हिवरा और सांईखेड़ा बीट में वन कटाई की जांच के बाद तीन वनकर्मियों के निलंबन की कार्रवाई

17 दिन की जंग से बचाया जंगल, ढाई साल बाद फिर चली कुल्हाड़ी… वन परिक्षेत्र सहायक समेत दो वनरक्षक निलंबित

बसाली-कुंडिया के बदहाल कीचड़ भरे मार्ग पर सड़क निर्माण की मांग करते सात गांवों के ग्रामीण

आजादी के 79 साल बाद भी सड़क नहीं: सात गांवों की राह कीचड़ में, ग्रामीण बोले—अब आश्वासन नहीं, निर्माण चाहिए

बुरहानपुर जनजातीय विभाग में शिक्षकों का अटैचमेंट समाप्त नहीं होने और राज्य शिक्षा केंद्र के आदेश की अनदेखी का मामला

जनजातीय विभाग में आदेशों की धज्जियां: शिक्षकों की कमी का रोना, अटैच शिक्षक अब भी कार्यालयों में कुर्सियों पर

खकनार पुलिस द्वारा देशी पिस्टल और पल्सर बाइक के साथ गिरफ्तार अंतरजिला अपराधी शाहरुख उर्फ शारुख खान

देशी पिस्टल के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार: हत्या-लूट के आरोपी शाहरुख तक पहुंची खकनार पुलिस, अंतरजिला हथियार नेटवर्क की कड़ियां खंगालने में जुटी जांच

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser