HomeराजनीतिMP ELECTION 2023 : आभार सभा में...

MP ELECTION 2023 : आभार सभा में शेरा बोले- लोकसभा चुनाव लड़ने को तैयार, बेटी की एक बात पर निकल आए आंसू, मंच बैठे लोग भी हुए भावुक

बुरहानपुर। 2018 में भाजपा की कद्दावर मंत्री को निर्दलीय खड़े होकर विधानसभा चुनाव हराने वाले ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया अपनो के कारण ही हार गए। सोमवार रात उन्होंने आभार सभा की और अपना दर्द बयां किया। इस दौरान कईं बार वह भावुक होकर खुद को संभालते रहे, लेकिन जब उनकी बेटी लयश्री ठाकुर ने […]

बुरहानपुर। 2018 में भाजपा की कद्दावर मंत्री को निर्दलीय खड़े होकर विधानसभा चुनाव हराने वाले ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया अपनो के कारण ही हार गए। सोमवार रात उन्होंने आभार सभा की और अपना दर्द बयां किया। इस दौरान कईं बार वह भावुक होकर खुद को संभालते रहे, लेकिन जब उनकी बेटी लयश्री ठाकुर ने मंच पर संबोधन दिया और कहा, पापा को बुरहानपुर से बहुत प्यार है तो शेरा भैया अपने आंसू नहीं रोक पाए।
दरअसल सोमवार रात कांग्रेस की आभार सभा थी। इस दौरान विधानसभा चुनाव हारे कांग्रेस प्रत्याशी ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया ने जनता का आभार जताया। उन्होंने लोगों से कहा- आप भी इंसान हो, हो गई गलती। इस शहर का नुकसान कर दिया। अब हम सब मिलकर विकास का दामन थामेंगें। आपने लोकसभा का बोला। मैं दिल से बोलना चाहता हूं कि मैं लोकसभा चुनाव लड़ने को भी तैयार रहता हूं। हमारे नेता ध्यान दें और हमारे लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करें। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा जनता जो चाहती है वह होता है। आगे कांग्रेस को मजबूत करेंगे। ईवीएम पर शक है। बेलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करेंगे।
लयश्री बोली-बहुत दुःख होता था जब पापा पैरेंट्स मिटिंग में तक नहीं आ पाते थे
आभार सभा में ठाकुर सुरेंद्र सिंह की बेटी लयश्री ने कहा- मैं यहां कोई भाषण देने नहीं आई हूं। आज मैं अपने परिवार से बात करने आई हूं। परिवार से बात करूंगी। हो सकता है कि किसी को मेरी कोई बात का बुरा लगे उसके लिए मैं पहले से ही माफी मांग लेती हूं। मैं छोटी थी मेरे पिता शेरा भैया को मैं शेरा भैया बोलती थी। मैं यह समझती थी कि उनका नाम ही शेरा भैया है। मैं स्कूल में थी मेरी पैरेंट्स टीचर मिटिंग थी। सभी को लगता था मां, बाप आएं। आकर देखें। फोन किया कि आप आना। मम्मी तो बोली हां बेटा। पापा शेरा भैया ने बोला नहीं बेटा मैं नहीं आ पाउंगा मुझे बुरहानपुर में रहना है। यहां जनता को मेरी जरूरत है। इतना दुःख होता था कि मेरे पिता मेरे कार्यक्रम में नहीं आ पा रहे हैं, लेकिन जब 18 साल बाद पढ़ लिखकर वापस बुरहानपुर आई तब मुझे समझ आया कि शेरा भैया का बुरहानपुर में रहना कितना जरूरी है और कितना उनको प्यार है बुरहानपुर से। इस दौरान लयश्री भी भावुक होकर कुछ देर तक रूकीं। वहीं बेटी की यह बात सुनकर पिता शेरा भैया भावुक होकर रो पड़े। लयश्री ने कहा जिसने साथ दिया उनको धन्यवाद देती हूं और जिसने नहीं भी दिया उनको बहुत बहुत धन्यवाद देती हूं। सभा को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles