राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

इंदौर इच्छापुर हाईवे पर 4 पुलियाओं का निर्माण शुरू, रूट बदलकर निकाले जा रहे वाहन 

नगर निगम करा रहा निर्माण, महापौर-निगमायुक्त ने किया निरीक्षण, एक महीने 10 दिन में पूरा होगा काम, तब तक बदला रहेगा रूट हर दिन करीब 20 हजार से अधिक वाहनों का आवागमन बुरहानपुर। बारिश के दौरान इंदौर इच्छापुर हाईवे पर जल जमाव की स्थिति बनती है। आने वाली बारिश में ऐसा न हो

On: February 7, 2024 8:16 PM
Follow Us:
  • नगर निगम करा रहा निर्माण, महापौर-निगमायुक्त ने किया निरीक्षण, एक महीने 10 दिन में पूरा होगा काम, तब तक बदला रहेगा रूट

  • हर दिन करीब 20 हजार से अधिक वाहनों का आवागमन

बुरहानपुर। बारिश के दौरान इंदौर इच्छापुर हाईवे पर जल जमाव की स्थिति बनती है। आने वाली बारिश में ऐसा न हो इसलिए नगर निगम द्वारा इंदौर इच्छापुर हाईवे पर 4 पुलियाओं का निर्माण कराया जा रहा है। इसके कारण शहर में बाहर से आने वाले यातायात को डायवर्ट कर दिया गया है। इससे पहले मंगलवार को यातायात पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट करने का ट्रायल भी किया था। बुधवार से राजपुरा के पास काम चालू करा दिया गया। दोपहर 3 बजे नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने यहां पहुंचकर निरीक्षण किया।
गौरतलब है कि बुधवार से 4 पुलियाओं के लिए खुदाई का काम चालू करा दिया गया। इसके लिए रूट डायवर्ट किया गया। एक पुलिया का निर्माण लोहार मंडी नाले पर किया जाएगा। दूसरी पुलिया का निर्माण खंडवा रोड पर कृषि उपज मंडी के पास होगा। तीसरी पुलिया राजपुरा नाला और चौथी पुलिया निमाड़ अस्पताल के पास बनाई जाएगी। जब तक चारों पुलियाओं का काम नहीं हो जाता तब तक रूट डायवर्ट रहेगा।
20 हजार से ज्यादा वाहनों का आवागमन
इंदौर इच्छापुर हाईवे से प्रतिदिन करीब 20 हजार से अधिक वाहनों का आवागमन होता है। जिन नालों का निर्माण कराया जा रहा है वह बीच शहर से होकर गुजरते हैं। यह काम करीब एक माह 10 दिन तक चलेगा। तब तक रूट बदला हुआ रहेगा।
इस रूट से गुजर रहे वाहन
यातायात विभाग ने रूट प्लान तैयार किया था। बुधवार से इसी रूट से वाहनों को निकाला जा रहा है। खंडवा की ओर से ष्शाहपुर की ओर जाने वाले वाहनों को गणपति नाका से सिंधी बस्ती चौराहा होते हुए रेणुका माता मंदिर, शिकारपुरा होते हुए शाहपुर की ओर निकाला जा रहा है। जबकि शाहपुर की ओर से आने वाले वाहन इसी तरह शहर में न आते हुए इस रूट से निकल रहे हैं। वहीं छोटे वाहन चालकों को गणपति नाका से सिंधीपुरा गेट होते हुए कोतवाली की ओर से निकाला जा रहा है। खकनार से आने वाले वाहन जैनाबाद पुलिया और राजघाट होते हुए शहर में प्रवेश कर रहे हैं।
बसों के लिए यह व्यवस्था
रूट बदलने के कारण बसों को भी इसी तरह दूसरे मार्ग से निकाला जा रहा है। बस स्टैंड से शनवारा, सिंधी बस्ती चौराहा होते हुए बसें निकाली जा रही है। वहीं खंडवा से आने वाली बसें गणपति नाका से सिंधी बस्ती, शनवारा होते हुए बस स्टैंड पहुंच रही हैं। वहीं हाईवे पर निर्माण कार्य तो चालू करा दिया गया है, लेकिन यहां सूचना बोर्ड नहीं लगाए गए हैं। आमजन की मांग है कि निर्माण स्थल से पहले सूचना बोर्ड लगाए जाएं।
नगर निगम आयुक्त ने किया निरीक्षण
बुधवार दोपहर 3 बजे नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने राजपुरा पहुंचकर कार्य का निरीक्षण किया। दरअसल बारिश में इंदौर इच्छापुर हाईवे पर हर साल जल जमाव की स्थिति बनती है। इसलिए नगर निगम द्वारा इन पुलियाओ का निर्माण कराया जा रहा है ताकि बारिश में परेशानी न आए। राजपुरा में जेसीबी के माध्यम से रोड की खुदाई की जा रही है। इस दौरान छोटे वाहन चालक दूसरे रास्तों से भी निकल रहे हैं।
लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी -महापौर
बुधवार को महापौर माधुरी अतुल पटेल, पूर्व महापौर अतुल पटेल ने गणपति नाके से शिकारपुरा तक नगर निगम द्वारा शहर के बीचों बीच बनाई जा रही है पुलियाओं का निरीक्षण किया। महापौर माधुरी अतुल पटेल ने निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और पुलियाओं का कालीकरण की गुणवत्ता को बारीकी से देखा। इस दौरान महापौर ने कहा निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर कोताही, लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एजेंसी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य समय सीमा में पूर्ण करे। महापौर ने कहा कि विकास ही हमारी प्राथमिकता है और विकास के लिए मेरे द्वारा कभी भी भेदभाव नहीं बरती गई है। इसका परिणाम है कि मेरे द्वारा शहरी क्षैत्र की सभी पुलियाओं का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।
इस अवसर पर नगर निगम महापौर माधूरी अतुल पटेल, पूर्व महापौर अतुल पटेल, एमआईसी चेयरमैन संभाजी सगरे, धनराज महाजन, पार्षदगण निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री प्रेम कुमार साहू, उपयंत्री गोपाल महाजन, अशोक पाटिल आदि मौजूद थे।
…….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser