HomeबुरहानपुरBURHANPUR NEWS- होटल में कॉकरोच, सड़ी हुई...

BURHANPUR NEWS- होटल में कॉकरोच, सड़ी हुई प्याज, लगा 2 हजार का जुर्माना

नगर निगम अमले ने शहर में शुरू की जांच, किसी पर दो तो किसी पर तीन हजार का लगाया जुर्माना बुरहानपुर। होटल, खाद्य पदार्थ की दुकानों पर भीषण गर्मी में भी खाद्य पदार्थ खुले में बेचे जा रहे हैं, लेकिन इसे लेकर अब नगर निगम का अमला अलर्ट हो गया। कलेक्टर भव्या मित्तल के निर्देश […]

  • नगर निगम अमले ने शहर में शुरू की जांच, किसी पर दो तो किसी पर तीन हजार का लगाया जुर्माना

बुरहानपुर। होटल, खाद्य पदार्थ की दुकानों पर भीषण गर्मी में भी खाद्य पदार्थ खुले में बेचे जा रहे हैं, लेकिन इसे लेकर अब नगर निगम का अमला अलर्ट हो गया। कलेक्टर भव्या मित्तल के निर्देश पर कार्रवाई अभियान चलाया जा रहा है।
गौरतलब है कि शहर में डायरिया फैलने के बाद कलेक्टर भव्या मित्तल ने अधिसूचना जारी की है। किसी भी होटल, दुकान पर खुले में खाद्य सामग्री नहीं बेचने की हिदायत दी गई है, लेकिन इसके बाद भी लापरवाही बरती जा रही थी जिसे देखते हुए नगर निगम की टीम को निर्देश दिए गए खाद्य पदार्थ दुकानों, होटलों की जांच की जाए। नगर निगम के प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मिश्रा गुरूवार शाम 4 बजे से नगर में जांच के लिए निकले। इकबाल चौक स्थित रहमानिया होटल की जांच के दौरान सड़ी हुई प्याज मिली। साथ ही फ्रिज में कॉकरोच भी घूमते नजर आए। एक बंद पड़े फ्रिज में पौलीथिन की थैलियां थी। निगम की टीम ने जमकर फटकार लगाई। 2 हजार रूपए का जुर्माना लगाया। साथ ही चेतावनी दी कि एक ही दिन में व्यवस्था दुरूस्त कर लें। कल फिर निरीक्षण किया जाएगा। अगर लापरवाही सामने आई तो अब एक लाख रूपए का जुर्माना किया जाएगा।
Sadaiv Newsमावा जलेबी की दुकान पर 2 हजार रूपए का जुर्माना
इकबाल चौक क्षेत्र में भ्रमण के दौरान बुरहानपुर जलेबी की दुकान पर कुछ सामग्री खुली तो कुछ ढकी पाई गई। जलेबी खुली पाई जाने पर 2 हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया। वहीं भैरोलाल जलेबी पर भी दो हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया। सभी को चेतावनी दी गई कि कलेक्टर के स्पष्ट निर्देश हैं कि अगर खुले में सामग्री बेची गई तो कार्रवाई होगी। अगली बार एक लाख रूपए तक का जुर्माना लगेगा।
यहां भी की कार्रवाई
Sadaiv Newsसदाशिव होटल, नवरंग होटल, भैरव जलेबी पर 3-3 हजार रूपए, हरिओम दूध डेयरी से 3 किलोग्राम पॉलीथिन, शर्मा दूध डेयरी से 7 किलो ग्राम पॉलीथिन, मदीना दूध डेयरी से 12 किलो ग्राम पॉलीथिन जब्त की गई। छोटे दुकानदारों मटन, चिकन, मछली विक्रेताओं को हिदायत दी गई। टीम में सेक्टर प्रभारी अजय कनाडे, अशोक गोडियाल आदि शामिल रहे।
आज फिर जांच करेगी टीम
कलेक्टर ने हाल ही में एक अधिसूचना जारी की है जिसमें सख्ती से कहा गया है कि इस तरह की किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद नगर निगम की टीम एक्टिव हो गई और कार्रवाई अभियान चालू किया गया। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। शुक्रवार को भी जांच की जाएगी।
वर्जन-
कलेक्टर ने दिए हैं निर्देश
कलेक्टर ने खाद्य पदार्थ दुकानों, होटलों की जांच के निर्देश दिए हैं। आज रहमानिया होटल में सड़ी हुई प्याज और कॉकरोच नजर आए। 10 हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर अगली बार जांच में लापरवाही मिली तो एक लाख रूपए जुर्माना लगेगा। अन्य दुकानों पर भी जांच की गई है। कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
-राजेश मिश्रा, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी बुरहानपुर
…..

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles