39.8 C
Burhānpur
Friday, April 18, 2025
39.8 C
Burhānpur
spot_img
Homeराजनीतिमध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर बवाल-भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनिस बोलीं-...
Burhānpur
clear sky
39.8 ° C
39.8 °
39.8 °
13 %
3.8kmh
5 %
Fri
40 °
Sat
42 °
Sun
42 °
Mon
42 °
Tue
44 °
spot_img

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर बवाल-भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनिस बोलीं- क्या जीतू पटवारी अपनी महिला नेत्रियों में इसी प्रकार रस ढूंढने की बात कहते होंगे

  • भाजपा जिला कार्यालय पर मीडिया से चर्चा के दौरान महिला नेत्री श्रीमती चिटनिस ने कड़ी निंदा की

बुरहानपुर। मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा ग्वालियर में एक दिन पहले मप्र की पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी को लेकर दिया विवादित बयान ने प्रदेश भर में सियासी बवाल मचा दिया। इसको लेकर प्रदेशभर में कांग्रेस की किरकिरी हो रही है। शुक्रवार को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस ने उस बयान की घोर निंदा की है। भाजपा जिला कार्यालय पर मीडिया से चर्चा के दौरान भाजपा प्रवक्ता अर्चना चिटनिस ने कहा जीतू पटवारी का बयान महिलाओं के प्रति कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनिस ने कहा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष पूर्व विधायक भी हैं। उन्होंने फिर अपने कांग्रेसी चरित्र का बड़ा गंदा और घिनौना प्रदर्शन किया है। सच में बड़ी बैचेनी से कहना चाहती हूं कि एक दलित नेत्री वरिष्ठ नेत्री, जो मप्र की महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री रह चुकी है। कांग्रेस के नेता उसमें रस ढूंढ रहे हैं। अरे नाम का मजाक उड़ा रहे हैं। उनकी मानसिकता, महिलाओं को देखने का उनका तरीका यह कांग्रेस का चरित्र शुरू से रहा। चलते चुनाव में ऐसा बयान देना, ऐसा लगता है जीतू पटवारी अपना विवेक खो चुके हैं। मप्र की जनता इस प्रकार के बयान को सहन नहीं करेगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के इस बयान का प्रदेश और देश की जनता अपना मताधिकार का उपयोग करते हुए जवाब देगी। कुछ समय पहले हेमा मालिनी पर भी टिप्पणी की गई थी। यह वह पार्टी है जिसका नेतृत्व महिलाएं भी कर रही है। क्या सोनिया गांधी और प्रियंका के प्रति भी जीतू पटवारी के इसी प्रकार के विचार रखते होंगे।
निंदा करना है तो कार्यशैली को करो
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनिस ने कहा- कांग्रेस की मानसिकता, दृष्टि और महिलाओं के प्रति भाव यह कितने निकृष्ट हैं यह कांग्रेस के नेताओं के बयान से एक बार नहीं बल्कि बार-बार स्पष्ट होता है। एक राष्ट्रीय पार्टी के प्रदेश के अध्यक्ष जीतू पटवारी ऐसी बात कहेंगे और महिला मैं, वरिष्ठ नेत्री में रस देखेंगे, रस ढूंढेंगे। महिला एवं बाल विकास मंत्री रह चुकी है वह महिला। निंदा करनी है तो उनकी कार्यशैली की करो। उनके विषय में कोई राजनीतिक ठोस बात कहनी है वह कहो। इस तरह की बात किस तरह की डिशनरी से यह ढूंढकर लाते हैं। कभी टंच कहते हैं। कभी आयटम कहते हैं। कभी महिला नेत्री इनकी कहती है कि रेप तो होते रहते हैं। यह वह पार्टी यह है जिसका नेतृत्व महिलाएं कर रही हैं। जीतू पटवारी स्पष्ट करें कि क्या वह अपनी महिला नेत्रियों में भी इसी प्रकार रस ढूंढने की बात कहेंगे या कहते होंगे। सोचते होंगे क्या। मप्र ही नहीं देश की जनता कांग्रेस की इस मानसिकता का विरोध करती है।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, वरिष्ठ नेता बलराज नावानी सहित अन्य मौजूद रहे।

spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img
spot_img