Homeमध्यप्रदेशBURHANPUR NEWS : दहशत में गांव- एक...

BURHANPUR NEWS : दहशत में गांव- एक माह में 10 से ज्यादा पशुओं को हमले का शिकार बना चुका है तेंदुआ

फिर दो पशुओं का किया शिकार, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम बुरहानपुर। एक गांव के लोग इन दिनों दहशत में जिंदगी बसर कर रहे हैं। आतंक इतना है कि गांव के लोग खेतों में भी जाने से डर रहे हैं। दरअसल यह सब तेंदुए के आतंक के कारण हो रहा है। इससे बचाव […]

  • फिर दो पशुओं का किया शिकार, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम

बुरहानपुर। एक गांव के लोग इन दिनों दहशत में जिंदगी बसर कर रहे हैं। आतंक इतना है कि गांव के लोग खेतों में भी जाने से डर रहे हैं। दरअसल यह सब तेंदुए के आतंक के कारण हो रहा है। इससे बचाव के लिए अब वन विभाग ने जहां पिंजरा लगा दिया है तो वहीं इंदौर से रेस्क्यू टीम बुलाने की तैयारी भी की जा रही है।
Sadaiv Newsदरअसल शाहपुर क्षेत्र के ग्राम बंभाड़ा में एक बार फिर तेंदुए ने 2 पशुओं को अपना शिकार बनाया है। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों में एक बार फिर से दहशत का माहौल है। करीब एक माह में तेंदुआ 10 से अधिक पशुओं का शिकार कर चुका है। कुछ दिन से तेंदुआ नजर नहीं आ रहा था, लेकिन देर रात करीब 3 बजे फिर तेंदुए ने दो पशुओं पर हमला किया जिससे पशुओं की मौत हो गई। सूचना मिलने पर शनिवार सुबह से ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।
दो शावक भी घूमते नजर आए, वन विभाग ने भी माना
प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए के दो शावक भी क्षेत्र में ही घूमने की आशंका है। वहीं किसान अतुल चौधरी ने बताया मेरा करीब 50 हजार रूपए का नुकसान हो गया। तेंदुए के हमले से दो पशुओं की जान चली गई। अब तो ग्रामीण खेतों में जाने से डर रहे हैं, क्योंकि वन्य प्राणी से खतरा है। ग्रामीणों ने कहा वन कटाई की वजह से वन्यप्राणी जंगल से गांव की ओर अकसर आ रहे हैं। वह पशुओं को शिकार बना रहे हैं।
पहले भी पशुओं पर हो चुके हैं हमले
इससे पहले भी पशुओं पर हमले हो चुके हैं। अब तक करीब 10 से अधिक पशुओं पर तेंदुआ हमला कर चुका है। इससे ग्रामीणों में एक प्रकार डर है। वह रात में तो दूर दिन में भी अकेले गांव में नहीं निकल रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक ही लोकेशन पर बार बार तेंदुआ नजर आने पर वन विभाग ने वहां पिंजरा तो लगा दिया है, लेकिन उसमें किसी जानवर को नहीं रखने के कारण अब तक तेंदुआ वन विभाग के हत्थे नहीं चढ़ा है।
वर्जन-
पिंजरा लगा हुआ है, इंदौर से रेस्क्यू टीम बुला रहे
वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है। पिंजरे भी लगे हुए हैं। इंदौर से भी रेस्क्यू टीम बुलाई जा रही है। दो शावक होने की जानकारी भी सामने आई है। टीम पूरी तरह से जुटी हुई है।
– संजय मालवीय, रेंजर शाहपुर

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles