Homeबुरहानपुरस्वास्थ्य सेवाओं में होगा सुधार- अब टाइम...

स्वास्थ्य सेवाओं में होगा सुधार- अब टाइम टेबल से चलेगी जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं 

अलग अलग काउंटर बनाए जाएंगे, दो टोकन भी दिए जाएंगे लोक स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश बुरहानपुर। प्रदेश के अस्पताल प्रशासन, लोक स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग भोपाल की ओर से 31 मई को प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारियों को पत्र जारी किया गया। जारी पत्र के अनुसार अब […]

बुरहानपुर। प्रदेश के अस्पताल प्रशासन, लोक स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग भोपाल की ओर से 31 मई को प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारियों को पत्र जारी किया गया। जारी पत्र के अनुसार अब अस्पतालों की व्यवस्थाओं में कईं परिवर्तन किए गए हैं। आगे चलकर नई व्यवस्था के तहत ही सारी सुविधाएं कराई जाएगी।
पत्र के अनुसार अब स्वास्थ्य सेवाओं के लिए समय का निर्धारण किया गया है। इसके तहत विशेषज्ञों की आकस्मिक ड्यूटी का समय भी तय किया गया है। बाह्य रोगी और आपातकालीन रोगियों के लिए अब अलग अलग काउंटर होंगे। दोनों पर नाम अंकित किया जाएगा। बाह्य रोगी विभाग में उपचार के लिए 8.45 बजे से दोपहर 1.45 बजे तक और ष्शाम में 4.45 बजे से 5.45 बजे तक रोगियों के लिए पर्चे बनाए जाएंगे। अस्पताल में पर्याप्त स्थानों पर पंजीयन के लिए टेन प्राप्त करने के लिए स्कैन एंड शेयर की व्यवस्था की जाना है। स्कैन एंड शेयर के माध्यम से टोकन भी दिए जाएंगे। बाह्य रोगी विभाग में चिकित्सकों द्वारा सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक शाम 5 बजे से 6 बजे तक रोगियों का परीक्षण किया जाएगा। ड्यूटी उपस्थिति एप पर दर्ज की जाएगी। दो दिन का अवकाश होने की स्थिति में अवकाश के दूसरे दिन नियमित ओपीडी सुबह 9 बजे से 11 बजे तक खुली रहेगी। सिविल अस्पतालों में सुबह 9.30 से 11 बजे तक ओपीडी खुली रहेगी।
यह भी होगा-
– भर्ती मरीजें की चिकित्सकों द्वारा जांच दिन में 2 बार राउंड लेकर की जाएगी। राउंड का समय सुबह 9.30 बजे रहेगा। ओपीडी रहकर उपचार करेंगे।
– प्रत्येक गंभीर और नवीन मरीज का ओपीडी में निरीक्षण उपचार किया जाएगा।
आपातकालीन सेवाएं
– आपातकालीन सेवाओं के लिए अलग से काउंटर होगा। काउंटर पर इमरजेंसी सेवाएं लिखवाना होगा।
– जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल, एफआरयू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध कराई जाएगी।
– आपातकालीन ड्यूटी शिफ्ट वाइज होगी। पहली सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक, दूसरी दोपहर 2 से रात 8 बजे और तीसरी रात 8 से सुबह 8 बजे तक होगी।
– अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या के अनुसार स्टाफ की उपलब्धता होगी। सामान्य दिनों और अवकाश के दिनों में भी आपातकालीन सेवाएं चालू रहेगी।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles