राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

स्वास्थ्य सेवाओं में होगा सुधार- अब टाइम टेबल से चलेगी जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं 

अलग अलग काउंटर बनाए जाएंगे, दो टोकन भी दिए जाएंगे लोक स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश बुरहानपुर। प्रदेश के अस्पताल प्रशासन, लोक स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग भोपाल की ओर से 31 मई को प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारियों को पत्र जारी किया गया। जारी पत्र के

On: June 1, 2024 7:54 PM
Follow Us:
  • अलग अलग काउंटर बनाए जाएंगे, दो टोकन भी दिए जाएंगे

  • लोक स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

बुरहानपुर। प्रदेश के अस्पताल प्रशासन, लोक स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग भोपाल की ओर से 31 मई को प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारियों को पत्र जारी किया गया। जारी पत्र के अनुसार अब अस्पतालों की व्यवस्थाओं में कईं परिवर्तन किए गए हैं। आगे चलकर नई व्यवस्था के तहत ही सारी सुविधाएं कराई जाएगी।
पत्र के अनुसार अब स्वास्थ्य सेवाओं के लिए समय का निर्धारण किया गया है। इसके तहत विशेषज्ञों की आकस्मिक ड्यूटी का समय भी तय किया गया है। बाह्य रोगी और आपातकालीन रोगियों के लिए अब अलग अलग काउंटर होंगे। दोनों पर नाम अंकित किया जाएगा। बाह्य रोगी विभाग में उपचार के लिए 8.45 बजे से दोपहर 1.45 बजे तक और ष्शाम में 4.45 बजे से 5.45 बजे तक रोगियों के लिए पर्चे बनाए जाएंगे। अस्पताल में पर्याप्त स्थानों पर पंजीयन के लिए टेन प्राप्त करने के लिए स्कैन एंड शेयर की व्यवस्था की जाना है। स्कैन एंड शेयर के माध्यम से टोकन भी दिए जाएंगे। बाह्य रोगी विभाग में चिकित्सकों द्वारा सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक शाम 5 बजे से 6 बजे तक रोगियों का परीक्षण किया जाएगा। ड्यूटी उपस्थिति एप पर दर्ज की जाएगी। दो दिन का अवकाश होने की स्थिति में अवकाश के दूसरे दिन नियमित ओपीडी सुबह 9 बजे से 11 बजे तक खुली रहेगी। सिविल अस्पतालों में सुबह 9.30 से 11 बजे तक ओपीडी खुली रहेगी।
यह भी होगा-
– भर्ती मरीजें की चिकित्सकों द्वारा जांच दिन में 2 बार राउंड लेकर की जाएगी। राउंड का समय सुबह 9.30 बजे रहेगा। ओपीडी रहकर उपचार करेंगे।
– प्रत्येक गंभीर और नवीन मरीज का ओपीडी में निरीक्षण उपचार किया जाएगा।
आपातकालीन सेवाएं
– आपातकालीन सेवाओं के लिए अलग से काउंटर होगा। काउंटर पर इमरजेंसी सेवाएं लिखवाना होगा।
– जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल, एफआरयू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध कराई जाएगी।
– आपातकालीन ड्यूटी शिफ्ट वाइज होगी। पहली सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक, दूसरी दोपहर 2 से रात 8 बजे और तीसरी रात 8 से सुबह 8 बजे तक होगी।
– अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या के अनुसार स्टाफ की उपलब्धता होगी। सामान्य दिनों और अवकाश के दिनों में भी आपातकालीन सेवाएं चालू रहेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser