राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

सेंधमारी- 9 इंच मोटी दीवार में भी कर दिया छेद, चोरों ने किराना दुकान सामान पर किया हाथ साफ

शहर के बीचों बीच बस स्टैंड क्षेत्र में किराना दुकान में हुई चोरी बुरहानपुर। शहर के बीचों बीच बस स्टैंड क्षेत्र स्थित सुपर किराना दुकान की 9 इंच मोटी दीवार में छेद कर अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यह वारदात शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात हुई है। दुकान से

On: August 10, 2024 8:03 PM
Follow Us:
  • शहर के बीचों बीच बस स्टैंड क्षेत्र में किराना दुकान में हुई चोरी

बुरहानपुर। शहर के बीचों बीच बस स्टैंड क्षेत्र स्थित सुपर किराना दुकान की 9 इंच मोटी दीवार में छेद कर अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यह वारदात शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात हुई है। दुकान से करीब 20 हजार रूपए नगदी, चिल्लर और किराना सामान चुरा ले गए। सूचना मिलने पर शुक्रवार सुबह 11.30 बजे कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
बस स्टैंड स्थित सुपर सागर किराना दुकान संचालक सोनु रोचलानी ने बताया दुकान में सीसीटीवी लगे हैं। अज्ञात चोर पीछे की तरफ से 9 इंच की दीवार में छेद कर प्लाय की अलमारी काटकर अंदर घुसे और एक गल्ला तोड़कर उसमें रखी नगद राशि, चिल्लर के साथ ही किराना सामान भी चोरी करके ले गए। दुकानदार ने बताया करीब एक लाख रूपए से अधिक की चोरी हुई है। खास बात यह है कि दुकान में हर जगह सीसीटीवी लगे हैं। इसलिए बदमाश सामने से दुकान में नहीं आए। वह पीछे से दीवार में सेंधमारी कर पहुंचे। दीवार भी करीब 9 इंच मोटी है। दुकानदार ने भी नहीं सोचा था कि बदमाश दुकान के पीछे से वारदात को अंजाम दे सकते हैं। कोतवाली थाने से एसआई ओंकार पटेल ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। दुकानदार की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser