Homeअपराधपाचोरी में पुलिस की दबिश- हथियार बनाने...

पाचोरी में पुलिस की दबिश- हथियार बनाने की मिनी फैक्ट्री से 16 अवैध देशी पिस्टल और सामग्री जब्त, पौने दो लाख का माल बरामद, पूरा परिवार अवैध हथियार बनाने में लिप्त

आरोपी के विरुद्ध थाना खकनार में आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध बुरहानपुर। खकनार के पाचोरी से पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की मिनी फैक्ट्री में दबिश देकर 16 देशी पिस्टल के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि इस कारोबार में पूरा परिवार लिप्त है। दरअसल आगामी चुनाव को दृष्टिगत […]

  • आरोपी के विरुद्ध थाना खकनार में आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध

Sadaiv Newsबुरहानपुर। खकनार के पाचोरी से पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की मिनी फैक्ट्री में दबिश देकर 16 देशी पिस्टल के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि इस कारोबार में पूरा परिवार लिप्त है।
दरअसल आगामी चुनाव को दृष्टिगत बुरहानपुर पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के निर्माण, क्रय विक्रय, परिवहन पर लगातार कार्यवाहियां की जा रही है। पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर देवेन्द्र कुमार पाटीदार के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश, एसडीओपी नेपानगर निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में खकनार पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करने में सफलता अर्जित की।
मुखबिर की सूचना पर दी दबिश
21 सितंबर को शाम में खकनार थाने में पदस्थ एएसआई अमित हनोतिया को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक ग्राम पाचौरी स्थित अपने घर में फैक्ट्री बनाकर अवैध हथियार बना रहा है। एएसआई द्वारा थाना प्रभारी को मुखबिर सूचना से अवगत कराया। थाना प्रभारी खकनार ने उप निरीक्षक शिवपाल सरयाम, सहायक उनि अमित हनोतिया, आरक्षक शादाब अली, अक्षय दुबे की टीम बनाई व कार्यवाही के लिए खुद भी टीम के साथ तत्काल पाचोरी के लिए रवाना हुए। मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर देखा तो एक व्यक्ति अपने निर्माणाधीन मकान में लोहे के औजारों का इस्तेमाल कर हाथ से अवैध पिस्टल बना रहा था। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। आरोपी गुरुदेव पिता बराड़ सिंह उम्र 27 वर्ष जाति सिकलीगर निवासी ग्राम उमरटी जिला बड़वानी हाल मुकाम पाचोरी खकनार को पकड़ा। आरोपी से हाथ से बनी देशी पिस्टल बनाने व रखने का लाइसेंस पूछने पर वह नहीं बता पाया। उसके पास से 16 अवैध देशी पिस्टल व फैक्ट्री में पिस्टल बनाने के औजार एक लोहे की संसी, लोहे की फुकनी, लोहे की कनाश, लोहे की हथौड़ी, हेक्सा ब्लेड कटर, हाथ से हवा करने वाली छोटी भट्टी मिली। आरोपी से 16 पिस्टल व पिस्टल बनाने के तमाम औजार कीमती करीबन पौने दो लाख की जब्त की गई। आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया। आरोपी का कृत्य आर्म्स एक्ट के तहत दंडनीय होने से उसके विरुद्ध थाना खकनार पर अपराध क्रमांक 792/23 धारा 25(1 -B)(a), 25 (1-A) आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पहले से ही है आपराधिक रिकार्ड
आरोपी गुरुदेव के विरुद्ध थाना टाउरू जिला नूह हरियाणा में भी एक अपराध पंजीबद्ध है। आरोपी के बड़े भाई विनोद पर दो अपराध व छोटे भाई नानक सिंह तथा पिता बराड़ सिंह पर एक एक अपराध थाना खकनार में पंजीबद्ध है। आरोपी का पूरा परिवार अवैध हथियार निर्माण की गतिविधियों में लगातार संलिप्त रहा है।
टीम में यह रहे शामिल-
कार्रवाई में थाना प्रभारी खकनार विनय आर्य, उप निरी शिवपाल सरयाम, सउनि अमित हनोतिया, आरक्षक अक्षय दुबे, आरक्षक शादाब अली का योगदान रहा।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles