Homeराजनीतिकांग्रेस ने सिर्फ परिवारवाद, भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण की...

कांग्रेस ने सिर्फ परिवारवाद, भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण की राजनीति कीः भूपेन्द्र सिंह

सिलवानी में आयोजित सभा को प्रदेश शासन के मंत्री व विधायक ने किया सम्बोधित पार्टी कार्यकर्ताओं, आमजनों ने पुष्प वर्षा कर किया जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत रायसेन। देश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में गरीब महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं चल रही हैं। […]

रायसेन। देश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में गरीब महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं चल रही हैं। इन योजनाओं से लाभ लेकर महिलाएं आत्मनिभर्र बन रही हैं और उनके जीवन स्तर में सुधार आ रहा है। हमें यह विचार करना चाहिए कि 60 साल तक देश पर शासन करने वाली कांग्रेस ने देश और प्रदेश को क्या दिया। कांग्रेस ने सिर्फ और सिर्फ परिवारवाद, भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण की राजनीति की। परन्तु जब से देश और प्रदेश की बागडोर भाजपा के हाथ में आई है प्रधानमंत्री श्री मोदी जी और श्री शिवराजसिंह चौहान जी ने विकास की गंगा बहाई है। सरकार के योजनाओं के कारण अभी तक 1 करोड़ 36 लाख से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आये हैं। उनकी जिंदगी में खुशियां आ रही हैं। यह बात प्रदेश शासन के मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने सिलवानी में आयोजित जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान सभा को सम्बोधित करते हुए कही।
योजनाओं का पूरा लाभ लोगों तक पहुंचाने का काम करती है भाजपा सरकार
भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि आज भाजपा सरकार के शासन में प्रदे में सड़कों जाल बिछा है। क्या कांग्रेस के शासन में सड़कें ठीक थीं? क्या आप लोगों को 24 घंटे लाइट मिलती थी? उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वो करती है। हम तुष्टिकरण की राजनीति नहीं सबका साथ-सबका विकास और सब का विश्वास लेकर के काम करते हैं। कांग्रेस के राज में पानी न मिलने के कारण किसानों की फसलें सूख जाया करती थीं, लेकिन हम ऐसा स्थाई बंदोबस्त करने जा रहे हैं कि किसी भी किसान की फसल को अब खेत में सूखने नहीं दिया जाएगा। आने वाले समय में किसानों को उसी के खेत में ही मिनी इरीगेशन के माध्यम से पानी मिलेगा। अब उसे बरसात के पानी का या नहर के पानी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बहनों की उन्नति के लिए हमारे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना योजना लागू की है, जिससे बहनों को आत्मनिर्भर बनने और उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार मिला है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ योजनाओं का 100 प्रतिशत लाभ लोगों तक पहुंचाने का काम करती है। आपको देश और प्रदेश के विकास के लिए फिर एक बार कमल खिलाना है। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि आपकी विधानसभा में अभी तक जितने पीएम आवास और सीएम आवास मिल चुके हैं उनके अलावा 400 सीएम आवास ओर मैं इसी वक्त स्वीकृत करता हूं।
देश को भ्रष्टाचार से बचाने के लिए डबल इंजन की सरकार बनाएंः रामपाल सिंह
सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री व विधायक रामपाल सिंह ने कहा कि पूरे देश में भाजपा की लहर चल रही है। जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान जनता का अपार जन आशीर्वाद मिल रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी और मुख्यमंत्री श्री चौहान लगातार गरीबों, दलितों और आदिवासियों के हित की चिंता करते हैं। वे लोगों का जीवन स्तर सुधारने के लिए लगातार अंत्योदय की तमाम योजनाएं बनाकर उन्हें लागू कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने लाड़ली लक्ष्मी और लाड़ली बहना जैसी योजनाएं लाकर महिलाओं को सशक्त बनाने और उनका जीवन बदलने का काम किया हैं। जबकि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया है। इसलिए देश को और प्रदेश को भ्रष्टाचार से बचाना है तो बीजेपी को मजबूत बनाएं, कमल का फूल खिलाएं और एक बार फिर डबल इंजन की सरकार बनाएं।
अनेक स्थानों पर हुई पुष्पवर्षा
ग्वालियर-चंबल संभाग की यात्रा गुरूवार को रायसेन जिले की सिलवानी विधानसभा के तुलसीपार से प्रारंभ होकर सुल्तानगंज, सुल्तानपुर जोड़, सॉईखेड़ा, सिलवानी, वटेरा और बरेली होते हुए भोजपुर विधानसभा के बाड़ी पहुंचीं। पूरे यात्रा मार्ग में कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने जगह-जगह भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया। कुछ जगहों पर जेसीबी पर चढ़कर यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
सभा के दौरान पार्टी के प्रदेश महामंत्री व यात्रा प्रभारी रणवीर सिंह रावत, जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, जिला प्रभारी सुधीर अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता बृजगोपाल लोया, रमाकांत शुक्ला, विधानसभा प्रभारी ठाकुर हरनाम सिंह, मुकेश राय, ठाकुर प्रवर सिंह मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles