Homeमध्यप्रदेशMP NEWS- मस्जिद पर लगा गजवा-ए-हिंद का...

MP NEWS- मस्जिद पर लगा गजवा-ए-हिंद का पोस्टर

भाजपा विधायक के बेटे ने सोशल मीडिया पर किया शेयर भाजपा विधायक मालिनी गौड के बेटे और हिंद रक्षक के एकलव्य सिंह गौड़ ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया है। उन्होंने इसमें लिखा है कि इंदौर के कागदीपुरा की एक मस्जिद में गजवा-ए-हिंद का पोस्टर लगा है। उन्होंने सवाल उठाया है कि इस […]

  • भाजपा विधायक के बेटे ने सोशल मीडिया पर किया शेयर

भाजपा विधायक मालिनी गौड के बेटे और हिंद रक्षक के एकलव्य सिंह गौड़ ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया है। उन्होंने इसमें लिखा है कि इंदौर के कागदीपुरा की एक मस्जिद में गजवा-ए-हिंद का पोस्टर लगा है। उन्होंने सवाल उठाया है कि इस तरह के पोस्टर लगाने की अनुमति आखिर किसने दी है?

इंदौर। छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच हुआ विवाद अभी भी शांत होता नजर नहीं आ रहा है। शनिवार को सोशल मीडिया पर एक फोटो विधायक के पुत्र संस्था हिंद रक्षक के एकलव्य सिंह गौड़ ने साझा करते हुए लिखा- इंदौर के कागदीपुरा क्षेत्र में एक मस्जिद पर लगा गजवा-ए-हिंद के आतंक को दर्शाता पोस्टर प्रशासन की शांति व्यवस्था को मुंह चिढ़ा रहा है।
जिहादी मानसिकता द्वारा शहर को आतंकित करने के मंसूबों से लगाए गए इस पोस्टर की अनुमति आखिर किसने दी? प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। गौड़ ने बताया कि कागदीपुरा की मस्जिद पर पोस्टर लगा हुआ है, जिसमें युद्ध का दृश्य दिखाया गया है।
यह चेतावनी है
इसमें सामने की तरफ सेना बताई है जो भगवा झंडे लिए हुए है। यह सनातन धर्म को चेतावनी है। इसके खिलाफ ही युद्ध बताया गया है। साथ ही बताया कि इस्लाम में विश्व को दो हिस्सों में बांटा गया है। एक दारुल इस्लाम, यह वह दुनिया है जिसमें सभी व्यक्ति इस्लाम को स्वीकारें। जहां दारुल इस्लाम नहीं है, वहां ये फतह करना चाहते हैं, जिसे दारुल हरब कहा जाता है।
पुलिस ने आरोपित के खिलाफ रासुका लगाई
इधर, छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पटाखे फोड़ने की मामूली बात पर हुए विवाद में पुलिस ने आरोपित शानू और सलमान के खिलाफ रासुका लगाई है। मामले में 14 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज हुआ है। इनमें से चार पुलिस की गिरफ्त में हैं। अन्य फरार आरोपितों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। उनके रिश्तेदारों की जानकारी जुटाकर वहां भी टीम पहुंच रही है। शनिवार को भी घटना स्थल के आसपास पुलिस बल तैनात रहा।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles