Homeमध्यप्रदेशकार के बोनट पर लटका रहा ऑटो...

कार के बोनट पर लटका रहा ऑटो चालक… फिर भी नहीं रुकी कार!

बुरहानपुर में दिनदहाड़े सनसनीखेज घटना, तेज रफ्तार आर्टिका ने ऑटो को मारी टक्कर घायल युवक ने बताया – आर्टिका कार के बोनट पर लटका, फिर भी कार नहीं रुकी… बुरहानपुर। शनवारा चौराहे पर रविवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक तेज रफ्तार आर्टिका कार ने पीछे से एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार […]

बुरहानपुर। शनवारा चौराहे पर रविवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक तेज रफ्तार आर्टिका कार ने पीछे से एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इतना ही नहीं, जब ऑटो चालक कार रोकने के लिए सामने आया, तो कार चालक ने उसे बोनट पर लटकाए हुए ही गाड़ी दौड़ा दी। इस दौरान ऑटो चालक के दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं।
दरअसल चार खंबे हरीपुरा निवासी मोहम्मद मुर्तजा (21) रोज़ की तरह अपनी ऑटो (एमपी-68-आर-0309) लेकर सवारी बैठाने शनवारा चौराहे पर खड़ा था। दोपहर क़रीब 2:55 बजे पीछे से एक एमएच-46-पी-8501 नंबर की आर्टिका कार तेज रफ्तार में आई और ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी।
जब मुर्तजा ऑटो से उतरकर विरोध करने कार के सामने खड़ा हुआ, तो ड्राइवर ने कार और तेज कर दी। मुर्तजा वाइपर पकड़ कर बोनट पर लटक गया, लेकिन कार नहीं रुकी। टेक्समो पाइप कंपनी के पास जाकर जब गाड़ी धीमी हुई, तब जाकर वह बोनट से नीचे उतर पाया।
पैरों में आई गंभीर चोट, मोबाइल और ऑटो डेमेज
घटना में मुर्तजा के दोनों पैरों में चोट आई है—दाहिने पैर के पंजे और घुटने में, और बाएं पैर में भी घुटने-पंजे पर चोट है। साथ ही ऑटो का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और एक मोबाइल भी डेमेज हो गया। घटना के प्रत्यक्षदर्शी रहे मोहम्मद इस्माईल (चंद्रकला चौराहा निवासी) और साबिर अंसारी (राजघाट निवासी) ने बताया कि पूरी घटना उनकी आंखों के सामने हुई। कार चालक की हरकत पूरी तरह गैरजिम्मेदाराना और जानलेवा थी।
पुलिस में शिकायत दर्ज
सिटी कोतवाली थाना हाजिर होकर मुर्तजा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में कार नंबर के आधार पर ड्राइवर की पहचान शुरू कर दी है और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने की धारा के तहत केस दर्ज किया गया है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles