राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

525 मेधावी विद्यार्थियों को सरकार का बड़ा तोहफा: सांसद बोले- यही है असली डिजिटल इंडिया

बुरहानपुर जिले के होनहारों को मिला सम्मान, लैपटॉप खरीदने के लिए 1.31 करोड़ की राशि जारी प्रदेशभर में 94 हजार से ज्यादा छात्रों को मिला लाभ मुख्यमंत्री ने वन क्लिक से 235 करोड़ से ज्यादा की राशि की ट्रांसफर बुरहानपुर। प्रदेश सरकार ने मेधावी विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा

On: July 4, 2025 2:22 PM
Follow Us:
  • बुरहानपुर जिले के होनहारों को मिला सम्मान, लैपटॉप खरीदने के लिए 1.31 करोड़ की राशि जारी

  • प्रदेशभर में 94 हजार से ज्यादा छात्रों को मिला लाभ

  • मुख्यमंत्री ने वन क्लिक से 235 करोड़ से ज्यादा की राशि की ट्रांसफर

बुरहानपुर। प्रदेश सरकार ने मेधावी विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। बुरहानपुर जिले के 525 होनहारों को लैपटॉप खरीदने के लिए 1 करोड़ 31 लाख 25 हजार की राशि जारी कर दी गई है। यह पैसा सीधे विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किया गया है।
Sadaiv Newsदरअसल भोपाल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन क्लिक के ज़रिए पूरे प्रदेश के 94,234 छात्रों को 235.58 करोड़ की राशि ट्रांसफर कर दी। ये वे छात्र हैं जिन्होंने 12वीं कक्षा में 75% या उससे अधिक अंक हासिल किए हैं।
शिक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता
शासकीय सुभाष उत्कर्ष विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने साफ कहा– कांग्रेस ने योजना बंद कर दी थी, भाजपा ने दोबारा शुरू कर बताया कि शिक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश का हर बच्चा अब डिजिटल युग में कदम रख रहा है। सांसद पाटील ने कहा बुरहानपुर के बच्चे मन लगाकर पढ़ें, हम उन्हें हर ज़रूरी संसाधन देंगे। अगली बार आईआईटी और एम्स में यहां के छात्रों का नाम गूंजना चाहिए।
बुरहानपुर की चमकती प्रतिभाएं
जिले के जिन 525 विद्यार्थियों को यह राशि मिली है, वे सभी प्रदेश के भविष्य हैं। कार्यक्रम में महापौर माधुरी अतुल पटेल, कलेक्टर हर्ष सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज माने, अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान, मनोज टंडन, प्रकाश काले, डॉ दीपक वाभले, शिक्षा अधिकारी संतोष सिंह सोलंकी, और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
इन सुविधाओं से बदल रही तस्वीर
• निःशुल्क साइकिल और गणवेश
• आवासीय स्कूल और छात्रावास
• विदेश में उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता
• हर जिले में नए स्कूल-कॉलेज का निर्माण

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

फोनपे पर फर्जी लिंक भेजकर महिला से 1.15 लाख रुपए की साइबर ठगी, शिकारपुरा पुलिस ने दर्ज किया मामला

’25 हजार रुपए आ रहे हैं…’ एक कॉल, दो लिंक और 15 मिनट में खाली हो गया खाता; साइबर ठगों ने महिला से 1.15 लाख रुपए उड़ाए

बुरहानपुर के भगवानिया गांव में करंट हादसे के मामले में बिजली विभाग के दो कर्मचारियों पर केस दर्ज

लाइन बंद थी… फिर अचानक दौड़ गया करंट; 25 वर्षीय युवक की मौत के बाद खुली बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, दो कर्मचारियों पर केस

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser