Homeबुरहानपुरहादसा: चलती ट्रेन से गिरा युवक, पत्नी...

हादसा: चलती ट्रेन से गिरा युवक, पत्नी की आंखों के सामने गई जान

नेपानगर में हॉलिडे एक्सप्रेस से हादसा, आधे घंटे तक रुकी रही ट्रेन बुरहानपुर। मंगलवार शाम नेपानगर के पास चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई। 28 साल का मोहम्मद शेख अपनी पत्नी के साथ ट्रेन से सफर कर रहा था। दोनों खंडवा से भुसावल की ओर जा रही हॉलिडे एक्सप्रेस (01154) में सवार […]

  • नेपानगर में हॉलिडे एक्सप्रेस से हादसा, आधे घंटे तक रुकी रही ट्रेन

बुरहानपुर। मंगलवार शाम नेपानगर के पास चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई। 28 साल का मोहम्मद शेख अपनी पत्नी के साथ ट्रेन से सफर कर रहा था। दोनों खंडवा से भुसावल की ओर जा रही हॉलिडे एक्सप्रेस (01154) में सवार थे। हादसा इतना अचानक हुआ कि पत्नी कुछ समझ पाती, इससे पहले सब कुछ खत्म हो गया।
दरअसल, नेपानगर से गुजर रही ट्रेन में मोहम्मद गेट के पास खड़ा था। ट्रेन की रफ्तार तेज थी। अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह नीचे गिर पड़ा। कुछ ही सेकंड में पत्नी की चीखें गूंज उठीं। पत्नी सोहली बी की चीख सुनकर यात्रियों ने तुरंत चेन खींची, लेकिन तब तक ट्रेन चांदनी स्टेशन पार कर चुकी थी। वहां ट्रेन को आधे घंटे से ज्यादा रोके रखा गया। तब तक मोहम्मद की सांसें थम चुकी थीं।
पुलिस पहुंची, शव भेजा अस्पताल
सूचना मिलते ही नेपानगर थाना प्रभारी ज्ञानू जायसवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक की पत्नी से चांदनी स्टेशन पर जानकारी ली गई। शव नेपानगर अस्पताल भेजा गया, जहां बुधवार सुबह पोस्टमॉर्टम हुआ।
उत्तर प्रदेश का रहने वाला था युवक
मोहम्मद शेख उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले के वडेगांव, तहसील मरकजगंज कोशांबी का निवासी था। वह किसी निजी काम से अपनी पत्नी के साथ यात्रा कर रहा था।
जीआरपी जांच में जुटी
बुरहानपुर जीआरपी चौकी प्रभारी अब्दुल शरीफ ने बताया कि टीम नेपानगर भेजी गई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर यह दुर्घटना लग रही है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles