राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

नेपानगर LIVE: कलेक्टर हर्ष सिंह पहुँचे गांव मांडवा, स्कूली बच्चों को पढ़ाया पाठ, दिए सफलता के मंत्र

चौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं बुरहानपुर। बुधवार की सुबह नेपानगर के लोगों के लिए कुछ खास थी। कलेक्टर हर्ष सिंह ने अचानक क्षेत्र का दौरा किया और एक के बाद एक कई जगहों का निरीक्षण कर न केवल प्रशासन को सतर्क किया, बल्कि ग्रामीणों को भी जागरूक किया। दरअसल कलेक्टर सबसे पहले

On: July 10, 2025 3:52 PM
Follow Us:
  • चौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

बुरहानपुर। बुधवार की सुबह नेपानगर के लोगों के लिए कुछ खास थी। कलेक्टर हर्ष सिंह ने अचानक क्षेत्र का दौरा किया और एक के बाद एक कई जगहों का निरीक्षण कर न केवल प्रशासन को सतर्क किया, बल्कि ग्रामीणों को भी जागरूक किया।
दरअसल कलेक्टर सबसे पहले पहुँचे पांधार नदी के किनारे बसे सीतानहानी पर्यटन स्थल पर। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर इस जगह के और विकास को लेकर उन्होंने पर्यटन विभाग को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा- “यह क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से बेहद संभावनाशील है, इसे विकसित करना हमारी प्राथमिकता है,”।
वन विभाग की नर्सरी का किया निरीक्षण, बोले – हरियाली बचाओ, भविष्य संवारो
इसके बाद कलेक्टर श्री सिंह ने वन विभाग की फॉरेस्ट नर्सरी का दौरा किया। यहाँ उन्होंने पौधों की स्थिति देखी, रिकॉर्ड्स देखे और अधिकारियों से कहा – वृक्षारोपण सिर्फ अभियान नहीं, ये पीढ़ियों का निवेश है। इसे गंभीरता से लें।
मांडवा-सागफाटा सड़क निर्माण का जायज़ा, मौके पर ही दिए निर्माण गुणवत्ता सुधारने के आदेश
कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनाई जा रही मांडवा-सागफाटा सड़क का निरीक्षण किया। निर्माण स्थल पर खड़े होकर उन्होंने मिट्टी, मेटेरियल और काम की गति को परखा। गुणवत्ता से असंतुष्ट दिखे और कहा – “ढिलाई बर्दाश्त नहीं। हर गांव तक पक्की और टिकाऊ सड़क पहुँचनी चाहिए।”
तहसील और एसडीएम कार्यालय पहुँचे कलेक्टर, पूछा – कौन किस काम में कितना सक्षम है?
सरकारी व्यवस्था पर नजर डालते हुए कलेक्टर सीधे पहुँचे एसडीएम कार्यालय नेपानगर और तहसील कार्यालय। फाइलों की स्थिति, राजस्व प्रकरण, ई-गवर्नेंस की स्थिति का जायज़ा लिया और कर्मचारियों से पूछा – “कौन-सी योजना में कितनी प्रगति है?” जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो कलेक्टर ने कहा – “फाइलों में नहीं, जमीन पर दिखना चाहिए विकास।”
मांडवा की चौपाल में ग्रामीणों से सीधी बात, बोले – योजनाएं आपकी हैं, इनका लाभ भी आप लें
ग्राम मांडवा की चौपाल में ग्रामीणों की भीड़ जुटी। कलेक्टर ने खुद माइक थामा और कहा – सरकार की हर योजना आपके लिए है – राशन, आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि, ई-केवाईसी, पीने का पानी, इलाज, शिक्षा – सब कुछ। लेकिन जब तक आप जागरूक नहीं होंगे, तब तक लाभ अधूरा रहेगा। उन्होंने ग्रामीणों से उनकी समस्याएं पूछीं और अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।
हाईस्कूल में कलेक्टर ने पढ़ाया पाठ, बच्चों से पूछा – बड़े होकर क्या बनोगे?
ग्राम भ्रमण का सबसे रोचक हिस्सा तब आया जब कलेक्टर पहुँचे हाईस्कूल मांडवा। यहाँ उन्होंने कक्षा में जाकर शिक्षक की भूमिका निभाई। बच्चों से सवाल-जवाब किए –“भारत के प्रधानमंत्री कौन हैं?”, “गुना किसे कहते हैं?”, “सपना क्या है आपका?” बच्चों ने उत्साह से जवाब दिए। कलेक्टर ने कहा – “सपना बड़ा रखो, मेहनत से मत भागो। मेहनत ही भविष्य बनाती है।”

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser