Homeबुरहानपुरलव जिहाद का खौफनाक सच: सीएम बोले-...

लव जिहाद का खौफनाक सच: सीएम बोले- किसी भी कुत्सित मानसिकता के लोगों को बख्शा नहीं जाएगा

नेपानगर विधायक मंजू दादू ने सीएम डॉ. मोहन यादव से की चर्चा

  • बोलीं- धर्मांतरण, जेहादी मानसिकता के लोगों पर होगी कठोर कार्रवाई, पीड़िता को दिलाएंगे पूरा न्याय

  • इस्लाम कुबूल नहीं किया तो मार डाला, नावरा हत्याकांड से उठे सवाल

बुरहानपुर। नावरा में इस्लाम कुबूल न करने, शादी से इनकार करने पर हिन्दू महिला की हत्या किए जाने के मामले में जनप्रतिनिधि भी सख्त लहजे में अपनी बात रख रहे। नेपानगर विधायक मंजू दादू ने घटना से सीएम डॉ. मोहन यादव को अवगत कराया। सीएम ने सख्त लहजे में कहा किसी भी कुत्सित माननसिकता के लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही सीएम ने विधायक को आश्वासन दिया कि ऐसे लोगों पर सख्ती से कार्रवाई होगी। वहीं उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
Sadaiv Newsविधायक मंजू दादू ने कहा मेरे विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नावरा में एक दलित महिला भाग्य श्री नामदेव धानुक की हत्या कर दी गई। ऐसी कुत्सित मानसिकता रखने वाले आरोपियों पर सख्ती से कार्रवाई होगी। सीएम से चर्चा करने पर भी उन्होंने कि मप्र सरकार की ओर से पीड़ित परिवार का पूरा सहयोग किया जाएगा। आरोपियों की अवैध गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई करने की ताकीद भी सीएम ने की है। उन्होंने कहा ऐसी घटनाओं में संलिप्त लोगों पर कठोर से कठोर कार्रवाई कराई जाएगी।
कहा, एससीएसटी एक्ट में मिलने वाली सहायता राशि दिलाएं
नेपानगर विधायक मंजू दादू ने कहा किसी भी दलित की हत्या के मामले में एफआईआर दर्ज होने पर 12 से 24 घंटे के भीतर 4.12 लाख की आर्थिक सहायता का प्रावधान है। 4.12 लाख कोर्ट में चालान पेश होते समय दिए जाते हैं इसकी प्रोसेस कराने के लिए एक दिन पहले ही अफसरों से चर्चा की गई थी। साथ ही रेडक्रास सोसायटी के माध्यम से भी पीड़ित परिवार को जो सहायता दिलाई जा सकती है वह भी दिलाई जाएगी। मामले में प्रशासन ने दो पुलिसकर्मियों पर तत्काल कार्रवाई की है। साथ ही इसकी जांच भी बैठाई गई है। आरोपियों पर सख्ती से कार्रवाई होगी।
आरोपी ने कर रखा है अतिक्रमण
हत्या के आरोपी शेख रईस पिता आसिफ ने संजय नगर क्षेत्र में ही भैंस के तबेले के लिए अतिक्रमण कर रखा है। घटना के बाद नावरा में लोगों ने इसका विरोध किया था। साथ ही आरोपी का मकान तोड़ने, अतिक्रमण भी हटाने और उसके साथी अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की मांग की थी। बताया जा रहा है कि प्रशासन के लोगों ने तब आश्वासन दिया था और इस दिशा में तैयारी भी चल रही है।
आरोपी रईस की संपत्ति चिह्नित, बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी
आरोपी शेख रईस के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। मुख्यमंत्री द्वारा मामले को संज्ञान में लेने के बाद प्रशासनिक तंत्र हरकत में आ गया है। रविवार को नेपानगर तहसीलदार, पटवारी और नगरपालिका की टीम ने आरोपी की संपत्तियों को चिन्हित कर लिया।
हत्या के बाद हिंदू संगठनों द्वारा आरोपी के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने की मांग लगातार उठाई जा रही थी। जनदबाव के बीच अब प्रशासन ने भी संकेत दे दिए हैं कि जल्द ही बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
सांसद भी नावरा पहुंचे, कहा- कायराना हरकत जिसने भी की उसे कड़ी सजा मिलेगी
रविवार शाम सांसद ज्ञानेश्वर पाटील भी नावरा पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उनके साथ नेपानगर विधायक मंजू दादू भी थीं। इस दौरान सांसद ने कहा- यह घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। यह कायराना हरकत जिसने की है उसे कड़ी सजा मिलेगी। कल तत्काल ही मैंने कलेक्टर, एसपी से चर्चा की थी। आरोपी का अवैध अतिक्रमण चिन्हित कर उस पर बुलडोजर चलना चाहिए। जघन्य हत्याकांड में जो भी शामिल हैं उन्हें भी चिन्हित कर उनको भी कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। इस पर बात हुई है। उन्होंने कहा कल शाम तक मैं सीएम के साथ ही था। सीएम को भी इससे अवगत कराया है। नेपानगर विधायक मंजू दादू ने भी अफसरों, सीएम से चर्चा की थी। बेटी के साथ न्याय हो इस दिशा में हम प्रयासरत हैं।
बुरहानपुर विधायक बोलीं-सस्पेंड होना चाहिए पुलिसकर्मी
Sadaiv Newsरविवार को नावरा में पीड़ित परिवार से मिलने के लिए बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस पहुंची। उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा- पुलिस ने हत्या के इस मामले में धाराएं सही लगाई है। दो पुलिस कर्मी लाइन अटैच भी किए गए हैं, लेकिन मैं समझती हूं कि उतना पर्याप्त नहीं है। अगर इसकी शिकायत आई थी तो उसी समय एक्शन भी लिया जाना चाहिए था। उन्हें सस्पेंड कर जांच तरीके से होना चाहिए ताकि हम हमारी बेटियों के मान, सम्मान, सुरक्षा के प्रति एक जवाबदेह सरकार और शासन, प्रशासन दें, ऐसा हम समझते हैं। यह घटना मन को दुखी करने वाली और असहनीय है। ऐसी घटना न हो इस पर क्या क्या किया जा सकता है इस पर काम होना चाहिए। उन्होंने कहा ह्रदय विदारक घटना है। अमानवीय है, दिल दहलाने वाली घटना है। कानून व्यवसथा मजबूत होना चाहिए। समाज को और चौकन्ना होना होगा। चिटनिस ने कहा इसे लेकर डीआईजी खरगोन से भी चर्चा की गई है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles