राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

टीएमसी की ‘अभद्र राजनीति’ पर बरसी भाजपा, सांसद महुआ मोइत्रा पर प्रकरण दर्ज करने की मांग

- शिकारपुरा थाने में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया आवेदन

On: August 31, 2025 8:32 PM
Follow Us:
महुआ मोइत्रा के बयान से भाजपा आक्रोशित

बुरहानपुर। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा है। रविवार दोपहर भाजपा युवा नेता गजेंद्र पाटील भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शिकारपुर थाने पहुंचे और शिकायती आवेदन देकर मोइत्रा पर आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की।

भाजपा नेता गजेंद्र पाटील ने कहा कि ऐसे बयान न केवल संवेदनशील है, बल्कि देश की गरिमा पर सीधा प्रहार करते हैं। यह टीएमसी की हताशा और हिंसक संस्कृति को उजागर करता है जो बंगाल की छवि को धूमिल कर रही है और राज्य को पीछे धकेल रही है। गजेंद्र पाटील ने कहा कि केंद्रीय गृह, सहकारिता मंत्री अमित शाह  पर तृणमूल कांग्रेस की सांसद द्वारा की गई असंसदीय और आपत्तिजनक टिप्पणी अक्षम्य तथा घोर निंदनीय है। तृणमूल कांग्रेस के राजनीतिक कुसंस्कारों को प्रकट करती यह टिप्पणी भारतीय लोकतांत्रिक मूल्यों पर विश्वास करने वाले प्रत्येक भारतीय का अपमान है। तृणमूल कांग्रेस को इस अभद्र टिप्पणी के लिए अविलंब समूचे देश से माफी मांगनी चाहिए।

केंद्रीय गृहमंत्री ने अनुच्छेद 370 को इतिहास बना दिया

गजेंद्र पाटील ने बताया कि मोइत्रा जानती है कि हैं कि यह अमित शाह ही हैं, जिन्होंने अनुच्छेद 370 को इतिहास बना दिया। अधिकतर नक्सली जिलों को मुख्यधारा में लाने के साथ घुसपैठियों पर लगातार लगाम कसने का काम किया है। देश की आंतरिक सुरक्षा पर सख़्त निगरानी का उनका ख़ाका काम कर रहा है। दरअसल मोइत्रा बेहतर तरीके से समझती हैं कि उनकी तृणमूल कांग्रेस सबसे ज्यादा राजनीतिक ख़ौफ़ अमित शाह से ही खाती है। अगले विधानसभा चुनाव में अमित शाह  उनकी पार्टी की बाज़ी पलट सकते हैं। घुसपैठियों को सबसे ज़्यादा खौफ भी उन्हीं से है। ऐसे में उनको अपने पक्ष में बनाए रखने के लिए मोइत्रा ने अभी से अमित शाह के खिलाफ आग उगलना शुरू कर दिया है।

यह रहे मौजूद

इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष आदित्य प्रजापति, रविंद्र सिंग खरबंदा, पार्षद व एमआईसी चेयरमैन भारत इंगले, महेंद्र इंगले, अमित नवलखे, पार्षद प्रतिनिधि अश्विन मार्कण्डेय, जनभागीदारी अध्यक्ष महेंद्र कामले, नितिन महाजन, रवि सिंगोटिया, महेंद्र मराठा, योगेश पाटिल, मुकेश सुगंधी, अर्जुन चौधरी, गजानन महाजन, उद्देश ज्ञानी,  पवन चौहान आदि मौजूद थे।

जानिए क्यों हो रहा महुआ का विरोध

दरअसल पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने गृह मंत्री अमित शाह पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने शुक्रवार को नादिया जिले में घुसपैठ मुद्दे पर कहा कि सीमा सुरक्षा की जिम्मेदारी गृह मंत्रालय की होती है। अगर घुसपैठ हो रही है तो अमित शाह का सिर काटकर टेबल पर रख देना चाहिए। इसके बाद से ही भाजपा द्वारा देशभर में महुआ के इस बयान का विरोध किया जा रहा है। इस मामले में बुरहानपुर में भी भाजपा नेताए कार्यकर्ता शिकारपुरा थाने पहुंचे और महुआ के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser