Homeबुरहानपुर18 पिस्टल–7 मैगजीन की तस्करी का पर्दाफाश,...

18 पिस्टल–7 मैगजीन की तस्करी का पर्दाफाश, पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी कोर्ट में पेश

- पंजाब-राजस्थान-उत्तराखंड तक जुड़े तार, STF ने पकड़े अंतरराज्यीय हथियार तस्कर

बुरहानपुर। खकनार थाना क्षेत्र के ग्राम डोईफोड़िया में शनिवार को फरार हथियार तस्करों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला करने वाले आरोपी सरताज पिता धरमसिंह सिकलीगर और शेरसिंह पिता धरमसिंह सिकलीगर को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने दोनों को पीआर पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

खकनार टीआई अभिषेक जाधव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सरताज और शेरसिंह कलाल धर्मशाला की ओर से खकनार आने वाले हैं। पुलिस टीम ने दबिश दी तो आरोपी भागने लगे। पकड़े जाने पर उन्होंने गालियां दीं और पुलिस से झूमाझटकी की। इसी दौरान रिछपाल सिंह सिकलीगर, शमशेर सिंह और गुरूचरण मौके पर पहुंचे और सरकारी वाहन की चाबी निकालकर पुलिस को रोकने का प्रयास किया। इस हमले में थाना प्रभारी सहित 4 पुलिसकर्मी घायल हुए। टीआई को हाथ में चोट, आरक्षक आयुष की कलाई, आरक्षक सुनील के पैर में चोट आई और एक जवान की वर्दी भी फट गई।

हथियार तस्करी का बड़ा नेटवर्क

गिरफ्तार आरोपी सरताज और शेरसिंह पर आरोप है कि वे अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्कर हैं। उन्होंने 18 पिस्टल और 7 मैगजीन लुधियाना (पंजाब) भेजने के लिए दतिया और टीकमगढ़ के तीन युवकों—विक्रम राजा परमार (28), सोनू झा (18) और अनिकेत चौहान (19)—को सौंपे थे। इस पर आर्म्स एक्ट की धारा 25(6), 25(7)(iii), 25(8) के तहत केस दर्ज किया गया है।

पहले भी पकड़ा गया था हथियार सौदा

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी सरताज ने जुलाई 2025 में उत्तराखंड निवासी खजानसिंह को 8 अवैध पिस्टल बेची थीं। इस मामले में रुद्रपुर थाना (जिला ऊधमसिंहनगर, उत्तराखंड) में अपराध दर्ज है और तब से वह फरार चल रहा था।

STF और खकनार पुलिस की संयुक्त पूछताछ

मामले की जांच STF भोपाल टीआई आनंद कुमार के नेतृत्व में की जा रही है। रविवार शाम एसडीओपी निर्भयसिंह अलावा खकनार थाने पहुंचे और STF व थाना प्रभारी से आरोपियों के पुराने रिकॉर्ड की जानकारी ली। पुलिस का मानना है कि दोनों के तार पंजाब, राजस्थान और उत्तराखंड तक फैले हैं और जल्द और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles