राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

महिलाएं दुर्वचन मानसिक विक्षितप्ता को बर्दाश्त नहीं करेगी, राहुल कुंठित हैं तो डॉक्टर के पास जाएं -चिटनिस

भाजपा महिला मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका

On: September 1, 2025 8:09 PM
Follow Us:
बुरहानपुर में राहुल गांधी की टिप्पणी के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का पुतला दहन

बुरहानपुर। सोमवार शाम 6 बजे कमल तिराहे पर भाजपा महिला मोर्चा की ओर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। दरअसल पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताजी को लेकर राहुल गांधी के मंच से हुई अशोभनीय टिप्पणी के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा की ओर से विरोध दर्ज कराया गया। साथ ही पिछले दिनों पीसीसी चीफ जीतू पटवारी द्वारा महिलाओं पर दिए गए एक बयान की भी निंदा की गई।

इस दौरान विधायक अर्चना चिटनिस ने कहा कि राहुल गांधी के मंच से हुई अशोभनीय टिप्पणी का हम घोर विरोध करते हैं। महिलाएं इस तरह के र्दुवचन और मानसिक विक्षिप्तता को बर्दाश्त नहीं करेगी। अगर वह कुंठित हैं तो डॉक्टर के पास जाएं। इलाज कराएं। समझ नहीं आता कि कब क्या कह रहे हैं और क्यों कह रहे हैं। उन्होंने कहा कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की दिवंगत माता जी को लेकर कांग्रेस नेता ने आपत्तिजनक टिप्पणी की है। प्रधानमंत्री को पूरा विश्व सम्मान करता है, कांग्रेस नेता उनको भी अपशब्द कहते हैं। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की माताजी ही नहीं देश की सभी माता बहनों का अपमान किया है। मातृशक्ति को अपमानित करना कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं की संस्कृति व परंपरा बन गई है। चिटनिस ने कहा बिहार की एक सभा के दौरान राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के मंच से प्रधानमंत्री  की माता जी को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की गई। इस टिप्पणी से भारतीय जनता पार्टी के एक.एक कार्यकर्ता के साथ देश के बुद्धिजीवी, संभ्रांतजन भी आक्रोशित हैं।

वहीं भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष किरण रायकवार ने कहा कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं का अपमान किया है। हम उस देश के लोग हैं जहां महिलाओं को पूजा जाता है, लेकिन कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं को मातृ शक्ति नहीं वोट शक्ति माना। हम कभी यह बर्दाश्त नहीं करेंगे। चुनाव में इसका परिणाम देखने को मिलेगा। मप्र की बहनों का अपमान सहन नहीं किया जाएगा। हम इसकी घोर निंदा करते हैं।

जिंस टी-शर्ट पहनाकर लाया गया पुतला, मोमबत्ती से लगाई पुतले में आग

इस दौरान राहुल गांधी का पुतला जिंस, टी-शर्ट पहनाकर लाया गया। विधायक अर्चना चिटनिस, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जयश्री ज्ञानेश्वर पाटील ने पुतले में मोमबत्ती से आग लगाई। साथ ही राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। भाजपा नेताओं ने कहा राहुल गांधी के मंच से अशोभनीय टिप्पणी हुई थी। जो लोग वहां थे वह उनमें निष्ठा जताते हैं इसलिए राहुल गांधी का पुतला फूंका गया। साथ ही जयश्री ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा कि पिछले दिनों हरतालिका तीज के दिन भी राष्ट्रीय दल कहने वाले संगठन के एक जिम्मेदार पद पर बैठे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने महिलाओं पर टिप्पणी की थी। इस तरह की मानसिकता को हम बर्दाश्त नहीं करे।

ये रहे मौजूद

इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष करूणा भट्ट, उमा कपूर, सविता बत्रा, सुधा चौकसे, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जयश्री ज्ञानेश्वर पाटील, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, दिलीप श्रॉफ, शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष साधना वीरेन्द्र तिवारी, उपाध्यक्ष रजनी गोपाल चौधरी, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटिल, नेपानगर की  छाया गुडगे, सुनिता वाजपेयी, अंजलि गढ़े, संध्या कदवाने, सरोज मुहासे, रिना महाजन, साधना पवार, पूर्व नपाध्यक्ष राजेश चौहान, पूर्व महापौर अनिल भोंसले, कैलाश पारीक, मनोज टंडन, ईश्वर चौहान, सुनील वाघे सहित अन्य मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser