Homeबुरहानपुरबलवा टेकड़ी में 2500 लीटर महुआ लहान...

बलवा टेकड़ी में 2500 लीटर महुआ लहान नष्ट, 2.68 लाख की शराब जब्त; दो आरोपी गिरफ्तार

CSP गौरव पाटिल की अगुवाई में बुरहानपुर पुलिस की दबंग कार्रवाई 

बुरहानपुर। अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बुरहानपुर पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की। नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल के नेतृत्व में बलवा टेकड़ी इलाके में दबिश देकर 2500 लीटर महुआ लहान नष्ट किया गया और 120 लीटर कच्ची महुआ शराब जिसकी कीमत करीब ₹2,68,000 आँकी गई, जब्त की गई। इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

शहर में लगातार मिल रही अवैध शराब की सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश और नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
निर्देशों के बाद एक विशेष टीम का गठन किया गया जिसमें थाना शिकारपुरा प्रभारी कमल पवार, लालबाग थाना प्रभारी अमित जादौन, गणपति नाका थाना प्रभारी सुरेश महाले, सहायक आबकारी अधिकारी विजय कुचेरिया और आबकारी उपनिरीक्षक शेर सिंह मोरे शामिल रहे।

दबिश का घटनाक्रम

शुक्रवार को पुलिस और आबकारी की संयुक्त टीम ने आहू खाना व बलवा टेकड़ी इलाके में छापा मारा। यहाँ बड़ी मात्रा में महुआ लहान बरामद हुआ जिसे मौके पर नष्ट कर दिया गया। साथ ही अवैध तरीके से तैयार की जा रही 120 लीटर कच्ची देशी महुआ शराब जब्त की गई।

गिरफ्तार आरोपी

कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें शामराव गाढ़े पिता किशन गाढ़े, उम्र 50 वर्ष, निवासी आहू खाना जैनाबाद। और अखिल पिता राशिद खान, निवासी वार्ड नं. 16 लोहार मंडी, बुरहानपुर। दोनों के खिलाफ थाना शिकारपुरा में अपराध क्रमांक 291/25 व 292/25 दर्ज कर आबकारी एक्ट के तहत जांच शुरू की गई है।

अधिकारियों की अहम भूमिका

इस कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल की भूमिका महत्वपूर्ण रही। साथ ही थाना प्रभारी कमल पवार, अमित जादौन, सुरेश महाले, आबकारी अधिकारी विजय कुचेरिया और उपनिरीक्षक शेर सिंह मोरे सहित पुलिस व आबकारी विभाग की पूरी टीम मौजूद रही।

प्रशासन का सख्त संदेश

पुलिस व आबकारी विभाग ने साफ किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले दिनों में और भी सघन अभियान चलाकर शराब माफिया पर शिकंजा कसा जाएगा।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles