Homeबुरहानपुरप्रिशियस हॉस्पिटल का संकल्प — बेटी के...

प्रिशियस हॉस्पिटल का संकल्प — बेटी के जन्म पर नहीं लगेगा एक भी रुपया

 43 कन्याओं का अब तक हुआ निःशुल्क जन्म, नवरात्रि पर जारी रहेगा अभियान

बुरहानपुर। नवरात्रि के पावन अवसर पर बुरहानपुर का प्रिशियस लाइफ केयर मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल समाज को प्रेरित करने वाली मिसाल कायम कर रहा है। कन्या भ्रूण हत्या जैसे अपराधों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हॉस्पिटल ने घोषणा की है कि 22 सितम्बर से 2 अक्टूबर (दशहरा तक) कन्या जन्म पर होने वाली सभी डिलेवरी निःशुल्क होंगी।

हॉस्पिटल संचालक ऋषि बंड ने बताया –हमारा यह छोटा सा सेवा संकल्प कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ एक प्रयास है। चाहे नॉर्मल डिलेवरी हो या सीजर ऑपरेशन, किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह योजना सभी जाति और धर्म की महिलाओं के लिए लागू होगी।

अब तक 43 कन्याएँ जन्मीं निःशुल्क

हॉस्पिटल प्रबंधन ने जानकारी दी कि इस अभियान के तहत अब तक 43 कन्याओं का जन्म निःशुल्क कराया जा चुका है। सभी माताओं की डिलेवरी पर कोई भी खर्च नहीं लिया गया। प्रबंधन का कहना है कि यह अभियान केवल नवरात्रि तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि आजीवन जारी रहेगा, ताकि समाज में कन्या जन्म के प्रति सकारात्मक सोच और सम्मान स्थापित हो सके।

बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की पहचान

पिछले चार वर्षों से संचालित प्रिशियस लाइफ केयर हॉस्पिटल न केवल बुरहानपुर जिले में बल्कि मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की सीमावर्ती क्षेत्रों में भी अपनी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रसिद्ध है। यह पहल हॉस्पिटल की सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय दृष्टिकोण को भी दर्शाती है।

समाज को संदेश

नवरात्रि के पावन दिनों में यह पहल बेटियों को सम्मान देने और कन्या भ्रूण हत्या पर अंकुश लगाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। प्रिशियस लाइफ केयर हॉस्पिटल का यह संदेश साफ है – बेटी है तो भविष्य है, कन्या जन्म पर उत्सव मनाइए, बोझ मत समझिए।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles