HomeबुरहानपुरMP POLICE: दंगाइयों पर चला वज्र वाहन,...

MP POLICE: दंगाइयों पर चला वज्र वाहन, अश्रु गैस से भागे उपद्रवी

- त्योहारों पर सुरक्षा पुख्ता करने बुरहानपुर पुलिस ने दिखाई ताक़त

बुरहानपुर। आगामी त्यौहारों को शांति और सुरक्षा के साथ संपन्न कराने के लिए बुरहानपुर पुलिस ने शुक्रवार सुबह अपनी तैयारी का जबरदस्त प्रदर्शन किया। एसपी देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में रेणुका पुलिस लाइन ग्राउंड में बलवा मॉक ड्रिल आयोजित हुई। इसमें पुलिस बल ने दंगाइयों पर काबू पाने का अभ्यास किया और हालात से निपटने की रणनीति परखी।

ड्रिल में पुलिस कर्मियों को दंगाइयों की भूमिका दी गई। उन्होंने पथराव और उत्पात मचाकर माहौल को बिगाड़ने का दृश्य तैयार किया। इसी बीच कैन पार्टी, लाठी पार्टी और अश्रु गैस पार्टी ने आगे बढ़कर दंगाइयों को काबू में करने की कार्यवाही की। वज्र वाहन से अश्रु गैस छोड़ी गई, जिससे दंगाई बने पुलिसकर्मी भाग खड़े हुए। घायलों को तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल पहुँचाया गया।

एसपी पाटीदार ने दिया संदेश– फोर्स हमेशा रहे तैयार

ड्रिल के बाद एसपी देवेंद्र पाटीदार ने जवानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा यह अभ्यास है, लेकिन असली हालात कभी भी बन सकते हैं। पुलिस बल को हर समय तैयार रहना चाहिए। हमारी कार्यवाही निष्पक्ष और प्रभावी होनी चाहिए, ताकि जनता में भरोसा और असामाजिक तत्वों में डर पैदा हो। उन्होंने कैन-लाठी पार्टी की भूमिका, अश्रु गैस के इस्तेमाल और छोटी घटनाओं पर भी तुरंत प्रतिक्रिया देने की हिदायत दी।

वाहनों का निरीक्षण, एसपी ने दिए सख्त निर्देश

ड्रिल के उपरांत एसपी ने जिले के सभी सरकारी पुलिस वाहनों का बारीकी से निरीक्षण किया। पीए सिस्टम, बलवा सामग्री, हेलमेट, बॉडी शील्ड, रस्से, फायर एक्सटिंग्विशर और फर्स्ट एड बॉक्स तक की जांच की। उन्होंने निर्देश दिए- सभी वाहनों में बलवा ड्रिल सामग्री हमेशा मौजूद रहे। सायरन और पीए सिस्टम चालू हालत में हों। थाना प्रभारी नियमित रूप से वाहनों की जांच करें। वाहनों को हर समय अपडेट और तैयार रखा जाए।

बलवा मॉक ड्रिल एएसपी अंतर सिंह कनेश और सीएसपी गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई। दोनों अधिकारियों ने जवानों को रणनीतिक दिशा-निर्देश दिए और मौके पर कार्यवाही की बारीकियां समझाईं।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles