राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

लालबाग के मुकेश भावसार का नेशनल कबड्डी टीम में चयन

— मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे देहरादून में

On: October 27, 2025 1:31 PM
Follow Us:
मुकेश भावसार का नेशनल कबड्डी टीम में चयन | Burhanpur Sports News

बुरहानपुर। वन विभाग खंडवा में कार्यरत और लालबाग निवासी मुकेश भावसार ने अपने बेहतरीन खेल प्रदर्शन से एक बार फिर शहर का नाम रोशन किया है। मुकेश का चयन 28वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता 2025 के लिए मध्यप्रदेश की कबड्डी टीम में हुआ है। प्रतियोगिता 12 से 16 नवम्बर तक देहरादून (उत्तराखंड) में आयोजित होगी।

राज्य स्तरीय वन खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 19 से 21 सितंबर तक भोपाल में हुआ था। इस ट्रायल में वन विभाग मध्यप्रदेश के करीब 50 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें से सिर्फ 10 खिलाड़ियों का चयन नेशनल टीम के लिए हुआ। मुकेश भावसार ने अपने तेज़ खेल, सटीक डिफेंस और शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।

भोपाल में अभ्यास शिविर, फिर नेशनल में मुकाबला

चयनित खिलाड़ी 25 अक्टूबर से 2 नवम्बर तक भोपाल में आयोजित अभ्यास शिविर में हिस्सा लेंगे, जहाँ उन्हें नेशनल स्तर की प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जाएगा। देहरादून में होने वाली अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी के साथ क्रिकेट, हॉकी, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, एथलेटिक्स, तैराकी, तीरंदाजी और राइफल शूटिंग जैसी प्रतियोगिताएँ भी होंगी।

पहले भी दिखा चुके हैं खेल का जलवा

मुकेश भावसार वनरक्षक के पद पर खंडवा में कार्यरत हैं और इससे पहले भी कई बार फॉरेस्ट और सिविल सर्विस कबड्डी प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि पर वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, मित्रों और परिजनों ने बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।

शहर का गौरव, वन विभाग का अभिमान

मुकेश का यह चयन न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि बुरहानपुर और खंडवा वन विभाग के लिए गौरव का क्षण है। स्थानीय खेल प्रेमियों का कहना है कि यह युवा खिलाड़ी आने वाले समय में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बनाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser