राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

बोदरली में फिर भिड़े पाड़े! हजारों की भीड़ जुटी, पांच आयोजकों पर एफआईआर

— बुरहानपुर में दोबारा टूटा प्रशासनिक आदेश

On: October 27, 2025 1:11 PM
Follow Us:
“बोदरली पाड़ों की टक्कर”

बुरहानपुर। जिले में पाड़ों की टक्कर पर प्रशासन की सख्त मनाही के बावजूद, रविवार को ग्राम बोदरली में फिर वही नजारा देखने को मिला। सुबह से ही मैदान में पाड़ों के गरजने और टकराने की आवाजें गूंज उठीं। भीड़ इतनी थी कि सड़क तक लोग खड़े होकर मुकाबला देखने लगे। अनुमान है कि हजारों की संख्या में लोग इस अवैध आयोजन को देखने पहुंचे।

रविवार सुबह करीब 10 बजे से शुरू हुआ यह आयोजन देर शाम तक चलता रहा। 50 से अधिक पाड़ा मालिक अपने-अपने जानवरों को सजा-धजा कर लाए थे। स्थानीय लोग इसे परंपरा और मनोरंजन बताते हैं, जबकि प्रशासन इसे पशु क्रूरता मानते हुए हर साल कार्रवाई करता है। इस बार भी भीड़ का जोश इतना बढ़ा कि शाम तक दर्जनों राउंड की टक्करें हुईं  कहीं सींग टूटीं, कहीं चोटें आईं, तो कहीं मालिकों में झड़पें भी देखने को मिलीं।

पुलिस ने पहुंचकर रोका आयोजन, 5 पर एफआईआर

शाहपुर थाना पुलिस को जैसे ही सूचना मिली, टीम मौके पर पहुंची। जांच के बाद पुलिस ने आयोजन समिति के 5 जिम्मेदार लोगों पर मामला दर्ज किया है। इनमें शामिल हैं: सुधीर पिता रामराव पाटील, कैलाश पिता नारायण पाटील, अर्जुन पिता हरि चौहान, मदन सिंह पिता पूरा चौहान, पिनेश पिता हेमराज चौहान सभी आरोपी ग्राम बोदरली निवासी बताए जा रहे हैं।

मेला लगाने की अनुमति थी, टक्कर की नहीं

जानकारी के मुताबिक, समिति ने सीता बलड़ी मैदान, बोदरली में मेला आयोजन की अनुमति ली थी।
समय तय था सुबह 10 से रात 10 बजे तक लेकिन मेले की आड़ में पाड़ों की टक्कर कराई गई। यह कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट के 24 अक्टूबर 2025 के आदेश का खुला उल्लंघन था।

किन धाराओं में हुआ केस दर्ज

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 223, 125, 3-5 बीएनएस और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(घ) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है जानवरों को लड़ाना न सिर्फ कानूनन अपराध है, बल्कि अमानवीय भी।

दीपावली पर भी हुई थी कार्रवाई

यह पहली बार नहीं है जब बुरहानपुर में पाड़ों की टक्कर विवादों में आई हो। कुछ ही दिन पहले दीपावली के पड़वे पर शाहपुर में भी ऐसा आयोजन हुआ था, जिसमें पुलिस ने पांच लोगों पर केस दर्ज किया था। फिर भी ग्रामीण क्षेत्रों में यह परंपरा रुकने का नाम नहीं ले रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser