Homeमध्यप्रदेशविधानसभा चुनाव- कांग्रेस में बगावत, निगम के...

विधानसभा चुनाव- कांग्रेस में बगावत, निगम के 23 पार्षदों ने दिए कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक इस्तीफे

ठाकुर सुरेंद्र सिंह के समर्थन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कहा- किसी प्रकार का कोई मतभेद नहीं, शाम में कांग्रेस नेता बुरहानपुर। विधानसभा चुनाव का टिकट फाइनल होने के बाद रात करीब 1 बजे से ही कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया का विरोध शुरू हो गया था। एक धड़े ने इसका विरोध किया […]

बुरहानपुर। विधानसभा चुनाव का टिकट फाइनल होने के बाद रात करीब 1 बजे से ही कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया का विरोध शुरू हो गया था। एक धड़े ने इसका विरोध किया जिसमें अल्पसंख्यक नेता भी शामिल रहे। वहीं दूसरे दिन शुक्रवार शाम शहर कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टाक, कांग्रेस नेता एसएम तारिक, परवेज सलामत आदि ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा यह आपस का मामला है कहीं कोई विरोध नहीं है। जबकि इधर शाम होते ही काफी संख्या में कांग्रेस नेता, कार्यकताओं, पार्षदों ने शौकत मैदान पहुंचकर विरोध जताया और 23 कांग्रेस पार्षदों ने सामूहिक रूप से कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे दे दिए।
टिकट के दावेदार अजय रघुवंशी के घर बनी रणनीति
पार्षदों से सामूहिक रूप से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे दिलवाने की रणनीति कांग्रेस के ही प्रदेश महासचिव अजय रघुवंशी के घर बनी। वहां से पार्षद शौकत गार्डन पहुंचे। जहां विरोध दर्ज कराकर सामूहिक रूप से पार्षदों ने इस्तीफे दिए। सभी पार्षदों ने कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अजय रघुवंशी और कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हमीदुद्दीन काजी को इस्तीफा दिया। कांग्रेसी पार्षदों ने कहा अगर कांग्रेस ने नहीं बदला टिकट तो आगे भी कांग्रेस के कई पदाधिकारी अपने पद से दे इस्तीफा दे सकते हैं।
अब तक अजय रघुवंशी के लिए मांगा जा रहा था टिकट
खास बात यह है कि अब तक कांग्रेस प्रदेश महासचिव अजय रघुवंशी के लिए टिकट मांगा जा रहा था। खुद रघुवंशी भी दिल्ली, भोपाल की दौड़ लगाकर आए, लेकिन गुरुवार रात जैसे ही ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया का टिकट फाइनल हुआ वैसे ही यह बात कही जाने लगी कि अल्पसंख्यक वर्ग को दरकिनार किया गया है। साथ ही देर रात से ही विरोध भी शुरू हो गया।
टिकिट बदलने को लेकर इन कांग्रेसी पार्षदों ने दिया इस्तीफा
उबेद शेख पार्षद शनवारा, पूर्व प्रवक्ता एवं पार्षद अजय उदासीन, अजय बालापुरकर दयानंद वार्ड, ईस्माइल अंसारी शाह बाजार, अबरार साहब डॉ. राजेन्द्र प्रसाद वार्ड, श्रीमती परवीन बानो दाऊद पूरा, हमीदा अकील औलिया जयस्तम्भ, फहीम हाशमी लोहारमंडी, फरहत बानो आजाद वार्ड, नसरीन बानो अंसारी डॉ. जाकिर हुसैन, जावेद खान खैराती बाजार, अनिता अमर यादव चिंचाला, सुश्री आयशा सिद्दीकी खानका वार्ड, सलमा बानो गुलाम हुसैन नागझिरी, सोनाली चंदन मिल चाल, मीना सुरवाड़े शिवाजी वार्ड, ईनाम अंसारी न्यामतपुरा, शाहिद बन्दा बुधवारा, एहफाज मुज्जु मीर राजपुरा, हनीफा जाहिर अब्बास मोमिनपुरा, नाजिया आरिफ खान चन्द्रकला, रुसना बानो मौलाना सिद्दीकी वार्ड पार्षद ने इस्तीफा दिया।

और इधर…

नेपानगर में निकली कांग्रेस की रैली, गेन्दु बाई के साथ गिनती के कांग्रेसी नजर आए

खुलकर विरोध भी नहीं किया और साथ में भी नहीं दिखे

Sadaiv Newsनेपानगर विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार घोषित होने के बाद शुक्रवार दोपहर 3 बजे गेन्दु बाई नेपानगर पहुंची। यहां एक खुली जीप में बैठकर उन्होंने रैली निकाली, लेकिन रैली में गिनती के कांग्रेसी नजर आए।
दोपहर करीब साढ़े तीन बजे रैली शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए आंबेडकर चौराहा पहुंची। यहां आंबेडकर प्र्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक रघुनाथ चौधरीए नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रकाश सिंह बैस, ग्रामीण कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष जगमीतसिंह जॉली, योगिता पाटिल सहित अन्य नेता थे। नगर पालिका अध्यक्ष सहित कईं कार्यकर्ता, पदाधिकारी नदारद थे। दरअसल गेन्दु बाई को टिकट मिलने से कांग्रेस का एक धड़ा नाराज है। हालांकि अभी कोई खुलकर विरोध करने सामने नहीं आया है।
नेपानगर में रैली के दौरान गेन्दु बाई संगठन के चंद लोगों और कार्यकर्ताओं के साथ ही नजर आई। रैली में वह खुली जीप में बैठकर आमजन का अभिवादन कर रही थी, लेकिन पीछे कोई भीड़ नहीं थी। दरअसल गेन्दु बाई 3 माह पहले ही कांग्रेस में आई हैं। उनका फिलहाल किसी ने खुलकर विरोध तो नहीं किया, लेकिन अधिकांश कार्यकर्ता साथ भी नहीं आए। मनोज टॉकिज चौराहा से निकली रैली शिवाजी चौराहा, आंबेडकर चौराहा से होते हुए मातापुर बाजार पहुंची। वहीं इसे लेकर जब मीडिया ने जब कांग्रेस उम्मीदवार से सवाल किए तो उन्होंने कहा हमारी पार्टी एक है। किसी ने कोई विरोध नहीं किया है।
खकनार में नेपनागर प्रत्याशी गेंदूबाई चौहान का भारी विरोध
Sadaiv Newsनेपानगर विधानसभा 179 से जैसे ही कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी गेन्दू बाई चोहान को कांग्रेस का उम्मीदवार घोषित किया वैसे ही खकनार क्षेत्र में कांग्रेस कमेटी ने इसका विरोध जताते हुए भारी विरोध प्रदर्शन किया। वही बुरहानपुर नेपा विधानसभा प्रभारी कैलाश कुंडल का पुतला दहन कर प्रत्यशी गेन्दू बाई के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए।
प्रत्याशी घोषित होते ही नगर में इनका जोर शोर से काँग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा विरोध किया। खकनार बाजार क्षेत्र में नेपानगर विधानसभा प्रभारी कैलाश कुंडल का पुतला दहन किया व नारे बाजी की गई।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles