राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

नेपानगर थाने में एसपी का सख्त निरीक्षण— गश्त, रिकॉर्ड और CCTV पर तीखी नाराज़गी

- एसपी पाटीदार ने लंबित केस, ढीली गश्त और खामियों पर दिए कड़े निर्देश

On: December 8, 2025 8:29 PM
Follow Us:
नेपानगर थाने में एसपी पाटीदार का आकस्मिक निरीक्षण | सख्त निर्देश जारी

बुरहानपुर। कानून-व्यवस्था को लेकर किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी—इस संदेश के साथ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने सोमवार को थाना नेपानगर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाने की हर गतिविधि, हर रिकॉर्ड और हर विभाग की बारीकी से जांच कर कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसपी का फोकस साफ था—लंबित प्रकरणों का ढेर, कमजोर गश्त, रिकॉर्ड की अनियमितताएँ और सीसीटीवी व्यवस्था में खामियाँ अब किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं होंगी।

पुराने केस फाइल में नहीं, कार्रवाई में दिखें

थाने में लंबित प्रकरणों की समीक्षा के दौरान एसपी ने सख्त तेवर में कहा कि केसों का ढेर पुलिस की “धीमी गति” का प्रमाण बन रहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी लंबित प्रकरणों का समयबद्ध और परिणामोन्मुख निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

हॉटस्पॉट पर तैनाती और कड़ी गश्त के आदेश

क्षेत्र में बढ़ती चोरी की शिकायतों पर एसपी नाराज दिखे। उन्होंने स्पष्ट कहा गश्त केवल कागजों में नहीं—जमीन पर दिखनी चाहिए। इस पर उन्होंने निर्देश दिए— चोरी प्रभावित हॉटस्पॉट चिन्हित किए जाएँ। रात्रि में सघन गश्त की जाए। संदिग्धों की कड़ाई से चेकिंग हो। गुंडा व निगरानी बदमाशों पर हर पल नजर रहे।

वीसीएनबी रजिस्टर और डिजिटल समन्स-वारंट की भी गहन जांच

एसपी ने वार्षिक निरीक्षण रजिस्टर (वीसीएनबी) की प्रविष्टियों की जांच करते हुए पूछा कि कार्यविधि में देरी क्यों हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि डिजिटल समन्स एवं वारंट की प्रक्रिया में “ढिलाई” पाए जाने पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई तय है।

थाना परिसर में स्वच्छता और रिकॉर्ड की स्थिति पर भी एसपी ने असंतोष जताया। उन्होंने कहा थाने की व्यवस्था पुलिस की छवि बनाती है, इसे लापरवाही से न चलाएँ।

क्षेत्र में घूमो, जनता से बात करो, फाइल में नहीं

माइक्रो बीट प्रणाली की समीक्षा के दौरान एसपी देवेन्द्र पाटीदार ने बेहद तीखा रुख अपनाया। उन्होंने कहा बीट अधिकारी प्रतिदिन मैदान में सक्रिय रहें। नागरिकों से बातचीत कर जनसूचना इन्फॉर्मेशन बुक में दर्ज करें। जो बीट अधिकारी कमजोर प्रदर्शन करते हैं, उनके विरुद्ध भी कार्रवाई होगी

पुलिस की आँखें कभी बंद नहीं होनी चाहिए

थाने और संवेदनशील इलाकों के सीसीटीवी की जाँच में कई कैमरे खराब पाए गए। इस पर एसपी ने नाराजगी जताते हुए तुरंत सुधार कराने के आदेश दिए। साथ ही कहा संवेदनशील क्षेत्रों में अधिक से अधिक सीसीटीवी लगवाएँ, ताकि अपराधी कैमरे से बच न सकें।

कस्टोडियल सुरक्षा पर शून्य लापरवाही—सख्त चेतावनी

कस्टोडियल डेथ को लेकर एसपी ने थाना प्रभारी और स्टाफ को चेतावनी दी कि हिरासत में आरोपी की जीवन सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने कहा विभाग की छवि खराब करने वाली एक भी घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के अंत में एसपी ने पुलिस कर्मियों की समस्याओं को सुना और समाधान हेतु तुरंत दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसडीओपी नेपानगर निर्भय सिंह अलावा, थाना प्रभारी ज्ञानू जायसवाल, एवं पूरा थाना स्टाफ उपस्थित रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

फोनपे पर फर्जी लिंक भेजकर महिला से 1.15 लाख रुपए की साइबर ठगी, शिकारपुरा पुलिस ने दर्ज किया मामला

’25 हजार रुपए आ रहे हैं…’ एक कॉल, दो लिंक और 15 मिनट में खाली हो गया खाता; साइबर ठगों ने महिला से 1.15 लाख रुपए उड़ाए

बुरहानपुर के भगवानिया गांव में करंट हादसे के मामले में बिजली विभाग के दो कर्मचारियों पर केस दर्ज

लाइन बंद थी… फिर अचानक दौड़ गया करंट; 25 वर्षीय युवक की मौत के बाद खुली बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, दो कर्मचारियों पर केस

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser