राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

दो प्रतिष्ठानों पर जीएसटी सर्वे, ज्वेलर्स और स्टील फर्म पर छापे से व्यापारियों में हड़कंप; कर अपवंचन की आशंका

इंदौर से आई टीम ने देर शाम शुरू की कार्रवाई, शनिवार तक चलेगी जांच

On: December 12, 2025 8:43 PM
Follow Us:
बुरहानपुर में जीएसटी विभाग द्वारा ज्वेलर्स और स्टील फर्म पर सर्वे

बुरहानपुर। शहर में शुक्रवार शाम करीब 4.30 बजे जीएसटी विभाग ने एक साथ दो बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सर्वे की कार्रवाई शुरू की, जिससे व्यापारिक जगत में हड़कंप मच गया। यह कार्रवाई इंदौर से आई विशेष टीम द्वारा की जा रही है, जिसमें बुरहानपुर, खंडवा सहित आसपास के जिलों के अधिकारी भी शामिल हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सर्वे की कार्रवाई शनिवार तक जारी रहेगी, जिसके बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

इन दो प्रतिष्ठानों पर चल रहा है सर्वे

जीएसटी विभाग की टीम ने शहर के कमल चौक क्षेत्र स्थित गोविंददास सराफ ज्वेलर्स प्राइवेट लिमिटेड और  लालबाग रोड, टेलीफोन एक्सचेंज के पास स्थित बादशाह स्टील सेंटर पर एक साथ सर्वे की कार्रवाई शुरू की है। कार्रवाई शुरू होने के बाद गोविंददास सराफ ज्वेलर्स की दुकान बाहर से बंद नजर आई, जबकि अधिकारी अंदर मौजूद रहकर दस्तावेजों, खातों और लेन-देन की गहन जांच करते रहे। वहीं बादशाह स्टील सेंटर पर भी टीम द्वारा रिकॉर्ड और दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।

कर अपवंचन की आशंका में कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार जीएसटी विभाग को इन दोनों प्रतिष्ठानों में कर अपवंचन (Tax Evasion) की आशंका है, जिसके आधार पर यह सर्वे शुरू किया गया है। हालांकि, अधिकारी फिलहाल किसी भी तरह की अधिकृत जानकारी साझा करने से बचते नजर आए। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति सामने आएगी।

व्यापारिक क्षेत्र में मचा हड़कंप

सोना-चांदी के प्रतिष्ठान और लोहे के थोक व्यापारी पर एक साथ हुई इस कार्रवाई के बाद शहर के व्यापारिक वर्ग में हलचल तेज हो गई है। कई अन्य प्रतिष्ठानों में भी चर्चा का माहौल बना हुआ है। व्यापारियों का कहना है कि जीएसटी विभाग की इस तरह की अचानक कार्रवाई से स्वाभाविक रूप से बाजार में बेचैनी बढ़ जाती है।

पहले भी हो चुकी हैं जीएसटी की कार्रवाइयां

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष भी जीएसटी विभाग ने शहर के दो अन्य प्रतिष्ठानों पर इसी तरह की जांच कार्रवाई की थी। इससे पहले भी समय-समय पर विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर सर्वे और जांच होती रही है। ऐसे मामलों में कर अपवंचन सामने आने की संभावना अधिक रहती है, हालांकि अंतिम निर्णय जांच रिपोर्ट के बाद ही लिया जाता है।

अभी कुछ कहना जल्दबाजी : अधिकारी

जीएसटी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सर्वे की कार्रवाई कई स्तरों पर की जा रही है और इसमें समय लग सकता है। इसलिए फिलहाल किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। शनिवार तक जांच पूरी होने के बाद ही विभाग आधिकारिक जानकारी देगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser