Homeबुरहानपुरजन्म शताब्दी- नवीन निगम भवन परिसर में...

जन्म शताब्दी- नवीन निगम भवन परिसर में लगेगी भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा 

महापौर ने किया भूमि पूजन, गणपति नाका से ताप्ती पुलिया तक होगा ‘अटल पथ’

बुरहानपुर। पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी जयंती पर बुरहानपुर नगर निगम ने एक ऐतिहासिक और स्मरणीय कदम उठाया है। शहर के नवीन नगर निगम कार्यालय भवन परिसर में अटल जी की भव्य प्रतिमा स्थापना के लिए विधिवत भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर महापौर माधुरी अतुल पटेल एवं पूर्व महापौर अतुल पटेल ने पूजा-अर्चना कर कार्य का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम की शुरुआत अटल जी के तेल्य चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद महापौर द्वारा कुदाली चलाकर प्रतिमा स्थापना का भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव, एमआईसी सदस्य धनराज महाजन, नितेश रोशन दलाल, राजेश शिवहरे सहित नगर निगम के अधिकारी और पार्षद उपस्थित रहे।

अटल निर्माण वर्ष में शहर को मिली नई पहचान

महापौर माधुरी अतुल पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी ने देश को विकास की नई दिशा दी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, स्वर्णिम चतुर्भुज जैसी ऐतिहासिक योजनाओं से उन्होंने भारत को आर्थिक और बुनियादी ढांचे की दृष्टि से सशक्त बनाया। उन्होंने बताया कि अटल जी की जन्म शताब्दी को भारत सरकार “अटल निर्माण वर्ष” के रूप में मना रही है और इसी क्रम में बुरहानपुर में यह स्मारक स्थापित किया जा रहा है।

गणपति नाका से ताप्ती पुलिया तक बनेगा ‘अटल पथ’

महापौर ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि गणपति नाका चौराहे से ताप्ती पुलिया तक फोरलेन डिवाइडर का नाम अब ‘अटल पथ’ रखा जाएगा। इससे अटल जी की स्मृति और उनके योगदान को शहर की पहचान से जोड़ा जाएगा।

सिर्फ प्रतिमा नहीं, पूरा परिसर बदलेगा स्वरूप

माधुरी पटेल ने कहा अटलजी की प्रतिमा स्थापना के साथ-साथ नगर निगम कार्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र का व्यापक सौंदर्यीकरण और विकास किया जाएगा। यह स्थान आने वाले समय में प्रेरणास्थल और स्मारक केंद्र के रूप में विकसित होगा।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में पार्षद गौरव शुक्ला, मनोज फूलवानी, हेमेंद्र महाजन, कार्यपालन यंत्री प्रेम कुमार साहू, सहायक यंत्री अशोक पाटिल, गोपाल महाजन, सौरभ वर्मा, संदीप तिवारी, हरीश मोरे, वीरेंद्र रवाये, संजय तिवारी, अनुज तारे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और निगम अधिकारी मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles