राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

विधायक निधि के काम के 4.93 लाख दबाने का आरोप, जिला पंचायत अध्यक्ष समेत 5 पर शिकायत… 2 माह बाद भी कार्रवाई नहीं

- पंचायत में पैसे का खेल? देड़तलाई के काम का भुगतान नहीं

On: January 28, 2026 8:30 PM
Follow Us:
बुरहानपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार के आरोप, ठेकेदार ने SP को शिकायत दी

बुरहानपुर। जिले में पंचायत स्तर पर भ्रष्टाचार के आरोप एक बार फिर गूंज उठे हैं। इस बार निशाने पर हैं जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम झुनकुरू मार्को, उनकी पत्नी और ग्राम पंचायत देड़तलाई की वर्तमान सरपंच गंगा बाई, वर्तमान सचिव संजू पाटील, पूर्व सचिव किशन दुसाने।

खकनार के ए-क्लास इलेक्ट्रिक कांट्रेक्टर शिवदास (पिता साहेबराव) मोरे ने इन सभी पर विधायक निधि के काम का भुगतान दबाने और राशि के दुरूपयोग का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपी थी। लेकिन हैरानी की बात यह है कि दो माह बीतने के बाद भी शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

4.93 लाख का भुगतान नहीं मिला, राशि गायब होने की आशंका

शिकायतकर्ता शिवदास मोरे का दावा है कि ग्राम पंचायत देड़तलाई में उन्होंने विधायक निधि से स्वीकृत काम के तहत 25 केवीए विद्युत ट्रांसफार्मर और विद्युत पोल स्थापना का कार्य पूरा किया था। यह काम वर्ष 2020-21 में कराया गया था। शिवदास का आरोप है कि इस काम की राशि 4 लाख 93 हजार 312 रुपए पंचायत में जमा हो चुकी थी, लेकिन आज तक उन्हें भुगतान नहीं दिया गया। ठेकेदार का कहना है— सिर्फ आश्वासन मिलते रहे, पैसे नहीं मिले। अब शंका है कि राशि की हेराफेरी कर दी गई।

शिकायत 1 दिसंबर को दी, लेकिन 2 महीने बाद भी खामोशी

शिवदास मोरे ने यह शिकायत 1 दिसंबर 2025 को एसपी को लिखित रूप से दी थी। शिकायत में उन्होंने मांग की थी कि राशि की जांच कराकर भुगतान दिलाया जाए। लेकिन दो महीने गुजरने के बाद भी न तो भुगतान मिला, न ही किसी कार्रवाई की जानकारी सामने आई। ठेकेदार का आरोप है कि शिकायत के बावजूद मामले को दबाने की कोशिश हो रही है।

पंचायत फंड पर सवाल, अफसरों की चुप्पी पर भी उठे सवाल

मामला सीधे-सीधे सरकारी फंड और जनप्रतिनिधियों से जुड़ा है। ऐसे में सवाल यह है कि पंचायत में जमा राशि आखिर गई कहां? भुगतान क्यों नहीं किया गया? जांच क्यों नहीं बढ़ाई गई? यदि आरोप सही हैं, तो यह मामला सिर्फ भुगतान का नहीं, बल्कि विधायक निधि जैसी सार्वजनिक राशि के दुरूपयोग का भी बनता है। शिकायतकर्ता ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और उसकी बकाया राशि दिलाई जाए। साथ ही यदि किसी स्तर पर गड़बड़ी हुई है, तो दोषियों पर कार्रवाई हो।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मांडवा में जंगल में प्रसव के बाद आरोग्यम केंद्र बंद मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

जंगल में नवजात का जन्म, आरोग्यम केंद्र पर ताला: मांडवा की घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल

बुरहानपुर पुलिस ने पाचोरी के जंगल में अवैध हथियार फैक्ट्री से सामग्री जब्त की

पहले कार से पकड़ा तस्कर, फिर पूछताछ में खुला जंगल का राज: पाचोरी में हथियार फैक्ट्री पर पुलिस की फिल्मी स्टाइल में दबिश

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों के बीच पहुंचे प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट।

किसानों के दर्द के बीच खेतों में उतरे प्रभारी मंत्री, बोले- न कोई गांव छूटेगा, न कोई किसान

विवाहिता आदिवासी महिला के मामले पर बढ़ा आक्रोश

मुस्लिम युवक पर तीन बच्चों की मां को भगाने का आरोप, नेपानगर थाने पहुंचे हिंदू संगठन; कार्रवाई की मांग

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से बुरहानपुर केला किसानों के लिए मुआवजा और फसल बीमा की मांग की

केला किसानों की पीड़ा लेकर सीएम से मिले सांसद पाटील, बोले- मौसम आधारित फसल बीमा अब जरूरी

नल-जल योजना के दावों पर सवाल,

जल संकट: प्यास के लिए मौत का रास्ता, 150 फीट गहरी पहाड़ी उतरकर गंदा पानी ला रहे आदिवासी

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser