राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

14 जून को ऑनलाइन योग सत्र: सीएम डॉ. मोहन यादव की अपील, मिस कॉल देकर करें पंजीयन

विकसित भारत के लिए योग से जुड़ें: 14 जून को सुबह 6:30 से 7:35 बजे तक होगा विशेष ऑनलाइन योग सत्र

On: June 11, 2026 5:23 PM
Follow Us:
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 14 जून के ऑनलाइन योग सत्र में शामिल होने की अपील की

भोपाल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 को लेकर मध्यप्रदेश में योग को जन-जन तक पहुंचाने की तैयारी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों के नाम विशेष संदेश जारी करते हुए नागरिकों से योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज, स्वस्थ मध्यप्रदेश और विकसित भारत के निर्माण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा 14 जून 2026 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सातवें काउंटडाउन अवसर पर विशेष ऑनलाइन योग सत्र आयोजित किया जाएगा। यह सत्र सुबह 6:30 बजे से 7:35 बजे तक चलेगा। इसमें प्रदेश सहित देशभर के नागरिक ऑनलाइन जुड़ सकेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने योग को वैश्विक जन-आंदोलन बनाया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि योग भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर है। इसने संपूर्ण विश्व को स्वस्थ, संतुलित और अनुशासित जीवन जीने का मार्ग दिखाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि वैश्विक जन-आंदोलन बन चुका है।

उन्होंने कहा कि योग शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का माध्यम है। आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग हर व्यक्ति के लिए जरूरी है। नियमित योग से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मानसिक तनाव भी कम होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है।

हर वर्ग से जुड़ने की अपील

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, विद्यार्थियों, शासकीय सेवकों और सामाजिक संगठनों से इस ऑनलाइन योग सत्र में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग को केवल एक दिन का कार्यक्रम न मानकर दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए। डॉ. यादव ने कहा कि इस तरह के अभियान स्वस्थ, जागरूक और निरोग समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। जब हर घर में योग पहुंचेगा, तभी स्वस्थ मध्यप्रदेश का संकल्प मजबूत होगा।

मिस कॉल देकर होगा पंजीयन

ऑनलाइन योग सत्र से जुड़ने के लिए टोल-फ्री नंबर 18003157008 जारी किया गया है। नागरिक इस नंबर पर मिस कॉल देकर अपना पंजीयन करा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आइए, हम सभी मिलकर ‘घर-घर योग, हर व्यक्ति निरोग’ के संकल्प को आगे बढ़ाएं। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि हर घर योग अभियान को सफल बनाते हुए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने में सहभागी बनें और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser