राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

बुरहानपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा: युवक ने ट्रेन पर चढ़कर आत्महत्या का प्रयास किया

पवन एक्सप्रेस ट्रेन पर चढ़कर युवक ने पकड़े बिजली के तार हादसे के बाद गंभीर हालत में युवक अस्पताल में भर्ती बुरहानपुर। दिल्ली-मुंबई रेलवे लाइन पर स्थित बुरहानपुर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। प्लेटफॉर्म नंबर एक पर शाम 7:12 बजे पवन एक्सप्रेस ट्रेन के रुकने पर एक अज्ञात

On: December 19, 2024 8:48 PM
Follow Us:
  • पवन एक्सप्रेस ट्रेन पर चढ़कर युवक ने पकड़े बिजली के तार

  • हादसे के बाद गंभीर हालत में युवक अस्पताल में भर्ती

बुरहानपुर। दिल्ली-मुंबई रेलवे लाइन पर स्थित बुरहानपुर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। प्लेटफॉर्म नंबर एक पर शाम 7:12 बजे पवन एक्सप्रेस ट्रेन के रुकने पर एक अज्ञात युवक ने ट्रेन पर चढ़कर आत्महत्या का प्रयास किया।
युवक ने पकड़े हाई टेंशन लाइन के तार
स्टेशन पर मौजूद यात्रियों के अनुसार, ट्रेन रुकते ही युवक अचानक ट्रेन के ऊपर चढ़ गया। यह देखकर यात्रियों ने शोर मचाना शुरू किया और स्टेशन पर तैनात आरपीएफ जवान ने उसे तुरंत उतरने के लिए कहा। हालांकि, युवक ने रेलवे लाइन के ऊपर लगे हाई-वोल्टेज बिजली के तारों को पकड़ लिया।
हाई टेंशन लाइन के संपर्क में आते ही गिरा युवक
बिजली के तारों को छूते ही चिंगारियां निकलने लगीं, और युवक झुलसकर सीधे रेलवे ट्रैक पर गिर पड़ा। घटना के बाद प्लेटफॉर्म पर अफरातफरी मच गई। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया।
युवक की पहचान अज्ञात, हादसे का कारण स्पष्ट नहीं
फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है और उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका कारण भी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस और रेलवे अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। हादसे के कारण पवन एक्सप्रेस ट्रेन को करीब 14 मिनट तक स्टेशन पर रोका गया, जिसके बाद उसे भुसावल के लिए रवाना किया गया। घटना का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मांडवा में जंगल में प्रसव के बाद आरोग्यम केंद्र बंद मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

जंगल में नवजात का जन्म, आरोग्यम केंद्र पर ताला: मांडवा की घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल

बुरहानपुर पुलिस ने पाचोरी के जंगल में अवैध हथियार फैक्ट्री से सामग्री जब्त की

पहले कार से पकड़ा तस्कर, फिर पूछताछ में खुला जंगल का राज: पाचोरी में हथियार फैक्ट्री पर पुलिस की फिल्मी स्टाइल में दबिश

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों के बीच पहुंचे प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट।

किसानों के दर्द के बीच खेतों में उतरे प्रभारी मंत्री, बोले- न कोई गांव छूटेगा, न कोई किसान

विवाहिता आदिवासी महिला के मामले पर बढ़ा आक्रोश

मुस्लिम युवक पर तीन बच्चों की मां को भगाने का आरोप, नेपानगर थाने पहुंचे हिंदू संगठन; कार्रवाई की मांग

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से बुरहानपुर केला किसानों के लिए मुआवजा और फसल बीमा की मांग की

केला किसानों की पीड़ा लेकर सीएम से मिले सांसद पाटील, बोले- मौसम आधारित फसल बीमा अब जरूरी

नल-जल योजना के दावों पर सवाल,

जल संकट: प्यास के लिए मौत का रास्ता, 150 फीट गहरी पहाड़ी उतरकर गंदा पानी ला रहे आदिवासी

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser