राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

9 साल बाद फिर खुलेगा अटल बिहारी वाजपेयी स्विमिंग पूल | FIR के बाद कवायद

लीकेज, लापरवाही और एफआईआर के बाद जागा नगर निगम, अब गर्मी में शुरू करने का दावा

On: February 8, 2026 8:47 PM
Follow Us:
बुरहानपुर में बंद पड़ा अटल बिहारी वाजपेयी स्विमिंग पूल
  • विधानसभा में मामला उठने पर तत्कालीन आयुक्त और एक ठेकेदार पर पांच माह पहले दर्ज हुई थी एफआईआर

बुरहानपुर। रेणुका माता मंदिर परिसर के पास 2017 में बने अटल बिहारी वाजपेयी स्विमिंग पूल को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। सालों से बंद पड़े, झाड़ियों में घिरे और विवादों में फंसे इस स्विमिंग पूल को दोबारा शुरू करने के लिए नगर निगम ने कवायद शुरू कर दी है। दावा किया जा रहा है कि इस बार गर्मी में आमजन को इसका लाभ मिलेगा, हालांकि इससे पहले भी ऐसे दावे हो चुके हैं।

करीब डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से बनाए गए और डेढ़ लाख लीटर क्षमता वाले इस स्विमिंग पूल को आम लोगों के लिए तैयार किया गया था, लेकिन शुरू होने के कुछ समय बाद ही लीकेज और निर्माण संबंधी गंभीर खामियां सामने आ गईं। नतीजा यह रहा कि करोड़ों की यह सुविधा बिना इस्तेमाल के ही बंद कर दी गई और सालों तक यूं ही पड़ी रही।

विधानसभा में उठा मामला, एफआईआर के बाद हरकत

करीब 5 माह पहले जब यह मामला मप्र विधानसभा तक पहुंचा, तब जाकर प्रशासन की नींद टूटी। बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस ने स्विमिंग पूल निर्माण में हुई गड़बड़ियों को सदन में उठाया। इसके बाद तत्कालीन नगर निगम आयुक्त सुरेश रेवाल और ठेकेदार भूपेंद्र चौहान के खिलाफ शिकारपुरा थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया। एफआईआर के बाद ही अब निगम फिर से पूल को चालू करने की बात कर रहा है।

पानी का स्त्रोत नहीं, योजना ही सवालों के घेरे में

जांच में यह भी उजागर हुआ कि जिस स्थान पर स्विमिंग पूल बनाया गया, वहां पानी का कोई स्थायी स्त्रोत ही नहीं है। इसके अलावा पानी ठहरने में भी समस्या रही। सवाल यह है कि बिना तकनीकी तैयारी और स्थायी व्यवस्था के करोड़ों की योजना कैसे स्वीकृत की गई? और जिम्मेदारों पर कार्रवाई सिर्फ एफआईआर तक ही क्यों सिमट गई?

अब फिर सर्वे, फिर इस्टीमेट, फिर टेंडर

नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव के अनुसार टेक्निकल टीम ने पूल का निरीक्षण कर लिया है। एक सप्ताह में इस्टीमेट तैयार किया जाएगा, इसके बाद टेंडर प्रक्रिया के जरिए खामियां दूर की जाएंगी। यानी जनता को सुविधा मिलने से पहले अभी कागजी प्रक्रिया का लंबा दौर बाकी है।

झाड़ियों में दबा भविष्य, भरोसा अब भी अधर में

फिलहाल स्विमिंग पूल चारों ओर झाड़ियों और गंदगी से घिरा हुआ है। वर्षों से यहां साफ-सफाई तक नहीं हुई। अब जबकि फिर से इसे शुरू करने की बात कही जा रही है, तो सवाल उठ रहे हैं कि क्या इस बार वाकई काम होगा या यह भी सिर्फ एक और आश्वासन बनकर रह जाएगा?

टेक्निकल टीम ने किया विजिट

टेक्निकल टीम ने स्विमिंग पूल का विजिट किया है। सभी कमियों को दूर कर प्रयास है कि इसी गर्मी में इसे चालू करा दिया जाए।
— संदीप श्रीवास्तव, आयुक्त, नगर निगम बुरहानपुर

ये भी पढ़े- बिना पानी का स्वीमिंग पुल! चिटनिस के दबाव में आयुक्त, इंजीनियर और ठेकेदार फंसे

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser