राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

सिविल सर्जन को दिखाया दर्पण: 2 हजार की रिश्वत में फंसे डॉ. प्रदीप मोजेस सस्पेंड, अब अदालत में चलेगा मुकदमा

- नर्मदापुरम में सीएमएचओ रहते हुए ली थी रिश्वत, डिमोशन पर बुरहानपुर आए थे, यहां भी रहे विवादों में, अब हुए सस्पेंड

On: February 9, 2026 8:42 PM
Follow Us:
2 हजार की रिश्वत केस में बुरहानपुर के सिविल सर्जन डॉ. मोजेस सस्पेंड
  • डॉ. दर्पण टोके को कलेक्टर ने बनाया अस्थायी तौर पर सिविल सर्जन

बुरहानपुर। आखिरकार भ्रष्टाचार का दाग बुरहानपुर जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. प्रदीप कुमार मोजेस को भारी पड़ गया। नर्मदापुरम में सीएमएचओ रहते हुए 2 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए डॉ. मोजेस को राज्य शासन ने निलंबित कर दिया है। अब उनके खिलाफ न्यायालय में चालान पेश किया जाएगा और कानूनी लड़ाई शुरू होगी। यह कार्रवाई लोकायुक्त संगठन भोपाल की सख्त अनुशंसा और संचालनालय लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, भोपाल के निर्देश पर की गई है।

गौरतलब है कि रिश्वत कांड के बाद डॉ. मोजेस को नर्मदापुरम से डिमोट कर बुरहानपुर भेजा गया था, लेकिन यहां भी उनका कार्यकाल विवादों से अछूता नहीं रहा। अब जब चालान पेश करने की स्थिति बनी, तो शासन ने नियमों के तहत उन्हें सस्पेंड कर दिया।

लोकायुक्त के पत्र के बाद गिरी गाज

कुछ दिन पहले ही लोकायुक्त एसपी भोपाल ने प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन को पत्र लिखकर स्पष्ट किया था कि चालान पेश होने की स्थिति में निलंबन अनिवार्य है। इसके पहले 15 दिसंबर 2025 को राज्य सरकार डॉ. मोजेस के खिलाफ अभियोजन चलाने की स्वीकृति दे चुकी थी। इसके बाद शासन के पास निलंबन के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा।

कलेक्टर ने तुरंत बदली व्यवस्था

निलंबन के बाद प्रशासनिक कामकाज प्रभावित न हो, इसके लिए कलेक्टर हर्ष सिंह ने तत्काल आदेश जारी करते हुए डॉ. दर्पण टोके, शल्य क्रिया विशेषज्ञ, को सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला अस्पताल बुरहानपुर का अस्थायी प्रभार आगामी आदेश तक सौंप दिया है।

यह है पूरा रिश्वत कांड

पूरा मामला 29 अप्रैल 2022 का है। उस समय डॉ. प्रदीप मोजेस नर्मदापुरम में सीएमएचओ पद पर पदस्थ थे। उनके साथ एक महिला संविदा लेखा प्रबंधक भी शामिल थी। दोनों ने सहायक ग्रेड-3 मदनमोहन वर्मा से बिल भुगतान के बदले रिश्वत की मांग की। 2 मई 2022 को डॉ. मोजेस ने 2 हजार रुपए, महिला लेखा प्रबंधक ने 3 हजार रुपए रिश्वत के रूप में लिए। इसी दौरान लोकायुक्त टीम ने दोनों को रंगे हाथों दबोच लिया।

राज्य स्तरीय समिति की मुहर

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं स्तर पर गठित राज्य स्तरीय समिति ने 10 नवंबर 2025 को हुई बैठक में डॉ. मोजेस के खिलाफ अभियोजन की अनुशंसा की थी। लोकायुक्त ने अपने पत्र में मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9(1)(बी) का हवाला देते हुए कहा था कि चालान पेश होते ही शासकीय सेवक का निलंबन अनिवार्य है।

इन धाराओं में चलेगा केस

डॉ. प्रदीप मोजेस के खिलाफ अब भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत धारा 7, धारा 12, धारा 13(1)(बी), धारा 13(2) (संशोधन 2018), एवं धारा 120-बी भादंवि के अंतर्गत मुकदमा चलेगा।

सवालों के घेरे में स्वास्थ्य विभाग

इस पूरे मामले ने एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह भी है कि रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद भी वर्षों तक कार्रवाई क्यों टलती रही? हालांकि अब निलंबन के बाद यह स्पष्ट है कि भ्रष्टाचार पर आखिरकार कार्रवाई तो हुई, लेकिन देर से।

ये भी पढ़े- रिश्वत में फंसे सिविल सर्जन पर लोकायुक्त का सख्त एक्शन, निलंबन के लिए प्रमुख सचिव को पत्र

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser