राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

NEET-2026 में मेक्रो विज़न का बड़ा रिजल्ट: 145 में से 120 विद्यार्थी सफल, 50 के MBBS में प्रवेश की उम्मीद

अंकों की सूची में पांच विद्यार्थियों ने 600 का आंकड़ा पार किया; श्रेया अग्रवाल 646 अंकों के साथ अव्वल, आदि नेमा ने बायोलॉजी में हासिल किए पूरे 360 अंक

On: July 17, 2026 8:12 PM
Follow Us:
NEET 2026 में सफल मेक्रो विज़न एकेडमी बुरहानपुर के विद्यार्थी

बुरहानपुर। मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-2026 के परिणाम में मेक्रो विज़न एकेडमी के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन कर संस्था और जिले का नाम रोशन किया है। संस्था के अनुसार परीक्षा में शामिल 145 विद्यार्थियों में से 120 ने सफलता हासिल की है। इनमें से करीब 50 विद्यार्थियों के इस वर्ष MBBS में प्रवेश लेने की संभावना जताई गई है। खास बात यह है कि संस्था ने सभी विद्यार्थियों के प्रथम प्रयास में सफलता प्राप्त करने का दावा किया है।

प्राचार्य जसवीर सिंह परमार और जीव विज्ञान संकाय प्रमुख डॉ. संतोष सिलोरिया ने बताया कि विद्यार्थियों ने नियमित अध्ययन, विषयवार तैयारी, टेस्ट सीरीज और शिक्षकों के मार्गदर्शन के दम पर यह परिणाम हासिल किया है।

श्रेया ने 646 अंक हासिल कर किया टॉप

संस्था की श्रेया अग्रवाल ने 720 में से 646 अंक प्राप्त कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इसके बाद नम्रता पटेल ने 634, शशि जाट ने 626, अविराज जैन ने 625 और मयंक टैगोर ने 619 अंक हासिल किए। प्राप्त अंकों की सूची के अनुसार संस्था के पांच विद्यार्थियों ने 600 से अधिक अंक अर्जित किए हैं। वहीं आर्यन गुप्ता ने 599, सृष्टि चुगवानी ने 593 और दुर्गेश राठौर ने 584 अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की।

बायोलॉजी में आदि नेमा के पूरे 360 अंक

इस परिणाम की सबसे खास उपलब्धि आदि नेमा के नाम रही। उन्होंने जीव विज्ञान विषय में 360 में से पूरे 360 अंक हासिल किए। वहीं श्रेया अग्रवाल ने जीव विज्ञान में 355 अंक प्राप्त किए। विषय में लगभग पूर्ण अंक मिलने को संस्था ने अपनी अकादमिक तैयारी की बड़ी उपलब्धि बताया है।

30 को सरकारी मेडिकल कॉलेज, 5 को एम्स की उम्मीद

संस्था प्रबंधन के अनुसार विद्यार्थियों के प्राप्त अंकों और संभावित कटऑफ के आधार पर करीब 30 विद्यार्थियों को शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में प्रवेश मिल सकता है। इसके अलावा पांच विद्यार्थियों के एम्स और लगभग 15 विद्यार्थियों के निजी चिकित्सा महाविद्यालयों में प्रवेश की संभावना है। इस तरह मेक्रो विज़न एकेडमी के कक्षा 12वीं बायोलॉजी समूह के लगभग 50 विद्यार्थी इसी सत्र में MBBS की पढ़ाई शुरू कर सकते हैं। हालांकि अंतिम प्रवेश कॉलेज आवंटन, काउंसलिंग, श्रेणीवार कटऑफ और सीट उपलब्धता के बाद तय होगा।

पहले प्रयास में सफलता ने बढ़ाया उत्साह

संस्था के मुताबिक बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों ने प्रथम प्रयास में ही NEET में सफलता हासिल की है। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा। सफल विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय नियमित अभ्यास, समयबद्ध अध्ययन, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।

संचालकों और शिक्षकों ने दी बधाई

उत्कृष्ट परिणाम पर संस्था के संचालक आनंद प्रकाश चौकसे, मंजूषा चौकसे, कबीर चौकसे, देवांशी चौकसे और अंतरा चौकसे, प्राचार्य जसवीर सिंह परमार, उप प्राचार्या मोनिका अग्रवाल, विजय सुखवानी, डॉ. संतोष सिलोरिया, डॉ. अरुण शर्मा, विभा जेटली, शीतल पोपली और प्रतिभा नायर ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बुरहानपुर में महिला स्व-सहायता समूह द्वारा केले के रेशे से बनाई गई पर्यावरण-अनुकूल राखियां प्रदर्शित करती महिलाएं

केले के रेशे से बनी प्राकृतिक राखियां दे रहीं महिलाओं को आत्मनिर्भरता की नई पहचान, विधायक अर्चना चिटनिस ने की ‘लोकल’ अपनाने की अपील

शिकारपुरा पुलिस द्वारा नकबजनी के दो मामलों में गिरफ्तार आरोपी और बरामद जेवर

चोरी का पर्दाफाश : बाजिद हुसैन की गिरफ्तारी से खुला नकबजनी का राज, जेवर और नकदी सहित ₹1.53 लाख बरामद

धुलकोट और बोरी सेक्टर की विकास योजनाओं की समीक्षा करतीं विधायक मंजू दादू

विधायक मंजू दादू का एक्शन : गैरहाजिर अधिकारियों पर जताई नाराजगी, अफसरों को दो टूक— फाइलों में नहीं, गांवों में दिखना चाहिए विकास

बुरहानपुर नगर निगम सम्मेलन में जलावर्धन योजना और गंदे पानी को लेकर विरोध करते पार्षद

गंदे पानी पर निगम सम्मेलन में सियासी उबाल, पार्षद धरने पर बैठे; कंपनी को बचाने के आरोपों से गरमाया सदन

पांगरी बांध प्रभावित किसानों का अंधेरा भगाओ आंदोलन, कैंडल जलाकर मुआवजे और बिजली बहाल करने की मांग करते किसान।

ढाई महीने से अंधेरे में आदिवासी परिवार, खाते में नहीं आया एक भी रुपया; पांगरी बांध प्रभावितों का ‘अंधेरा भगाओ आंदोलन’

खकनार उत्कृष्ट विद्यालय के सामने अव्यवस्थाओं को लेकर प्रदर्शन करते एबीवीपी कार्यकर्ता और छात्र

एक घंटे धूप में खड़े रहे छात्र, प्राचार्या ज्ञापन लेने तक नहीं आईं; गुस्साए विद्यार्थियों ने सड़क जाम की

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser