राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

बहादरपुर उपचुनाव में भाजपा समर्थित विनोद चौकसे की धमाकेदार जीत, 325 वोटों से विजयी

जनता ने फिर जताया भरोसा, पत्नी तृप्ति की विरासत को आगे बढ़ाएंगे विनोद चौकसे

On: August 4, 2025 10:05 AM
Follow Us:

बुरहानपुर। बहादरपुर गांव की जनता ने एक बार फिर अपने विश्वास का इज़हार किया है। जनपद पंचायत सदस्य पद के उपचुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार विनोद चौकसे ने जबरदस्त जीत दर्ज की। उन्होंने कुल 2,161 वोट हासिल कर न सिर्फ अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इदरीस खान (1,836 वोट) को पछाड़ा, बल्कि पूरे चुनावी समीकरण को स्पष्ट कर दिया कि बहादरपुर अब भी चौकसे परिवार के साथ खड़ा है। तीसरे स्थान पर योगेश सोनवणे रहे जिन्हें 872 मत मिले। चौकसे 325 वोटों से जीत दर्ज करने में सफल रहे।
63.4% मतदान, नोटा को 62 मत
बहादरपुर की इस सीट के लिए कुल 7,773 मतदाताओं में से 4,931 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो कि कुल मतदान का लगभग 63.4% है। इनमें 62 मतदाताओं ने ‘नोटा’ का बटन दबाया। मतदान शांतिपूर्ण माहौल में हुआ और ईवीएम से मतगणना शनिवार सुबह जनपद पंचायत सभागृह में संपन्न हुई। तहसीलदार प्रवीण ओहरिया ने मतगणना की निगरानी की।
यह सिर्फ चुनाव नहीं था, तृप्ति चौकसे की स्मृति का सम्मान था
यह उपचुनाव सिर्फ एक राजनीतिक प्रक्रिया नहीं थी, बल्कि एक भावनात्मक जंग थी। यह सीट विनोद चौकसे की पत्नी तृप्ति चौकसे के असामयिक निधन के कारण रिक्त हुई थी। तृप्ति ने जनपद स्तर पर जो पहचान बनाई थी, उसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अब विनोद चौकसे के कंधों पर आ गई है।
जीत के बाद भावुक होते हुए चौकसे ने कहा, यह सिर्फ मेरी जीत नहीं है, ये बहादरपुर की जनता की भावना है। मैं तृप्ति की अधूरी योजनाओं को पूरा करूंगा। जनता की हर उम्मीद पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।
जनता जनार्दन का आशीर्वाद
बुरहानपुर जिले के ग्राम बहादरपुर जनपद पंचायत सदस्य के उपचुनाव में विनोद चौकसे को शानदार विजय पर विधायक एवं पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस ने बधाई और शुभकामनाएं दी। बुरहानपुर रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। चिटनिस ने कहा यह जीत भारतीय जनता पार्टी की नीतियों, कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता जनार्दन के आशीर्वाद का प्रतिफल है। बहादरपुर के समस्त कार्यकर्ताओं एवं सम्मानित मतदाताओं को मन से कोटि-कोटि आभार।
भाजपा खेमा गदगद, कार्यकर्ताओं ने मनाया विजय उत्सव
भाजपा समर्थकों के लिए यह जीत सिर्फ एक राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि संगठन की ताकत और जमीनी स्तर पर किए गए कार्यों का परिणाम है। जनपद पंचायत बुरहानपुर के अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटील ने कहा विनोद जी की जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की एकजुटता का प्रमाण है। ये जनसेवा की जीत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser