राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

भाजपा प्रशिक्षण वर्ग में संगठन से राष्ट्र निर्माण तक मंथन, डॉ. महेंद्र सिंह बोले- प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत

दो दिन में 12 सत्र, विचारधारा से लेकर बूथ प्रबंधन और एआई तक पर प्रशिक्षण; प्लास्टिक मुक्त व्यवस्था और केले के पत्तों पर भोजन ने खींचा ध्यान

On: May 31, 2026 8:39 PM
Follow Us:
बुरहानपुर भाजपा जिला प्रशिक्षण वर्ग में डॉ. महेंद्र सिंह कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए

बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत आयोजित दो दिवसीय बुरहानपुर जिला प्रशिक्षण वर्ग का रविवार को समापन हो गया। समापन सत्र में भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह शामिल हुए और कार्यकर्ताओं को संगठन, विचारधारा और राष्ट्र निर्माण का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन की विचारधारा, सेवा कार्यों और सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से समाज तक पहुंचा सकता है।

Sadaiv News
बुरहानपुर में भाजपा जिला प्रशिक्षण वर्ग का समापन…

डॉ. महेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भारतीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी की विकास यात्रा का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि संगठन की पूरी यात्रा का मूल उद्देश्य भारत को परम वैभव तक पहुंचाना रहा है। विकसित भारत-2047, आत्मनिर्भर भारत, सुशासन, गरीब कल्याण, राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद किया और राष्ट्र निर्माण के अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद प्रदेश प्रभारी ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों तथा बुरहानपुर जिले में हुए विकास कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया और व्यवस्थाओं की सराहना की।

संगठन की कार्यपद्धति से लेकर सोशल मीडिया तक, हर मोर्चे पर प्रशिक्षण

दो दिवसीय वर्ग में कुल 12 सत्र आयोजित किए गए। इनमें संगठन, विचारधारा, कार्यपद्धति, बूथ प्रबंधन, सोशल मीडिया, कार्यकर्ता विकास, कार्य विस्तार, भाजपा का इतिहास, प्रदेश सरकार की उपलब्धियां और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को बताया कि बदलते राजनीतिक और सामाजिक माहौल में केवल सक्रियता ही काफी नहीं, बल्कि वैचारिक स्पष्टता, बूथ स्तर की पकड़ और तकनीकी दक्षता भी जरूरी है।

प्रशिक्षण वर्ग में डॉ. निशांत खेर, अर्चना चिटनिस, बाबूसिंह रघुवंशी, गौरव सिरोठिया, सुरेंद्र शर्मा, अंशुल तिवारी, विवेक भटोरे, विजय दुबे, राजेंद्रसिंह, सुयश त्यागी और राजवर्धन सिंह दत्तीगांव सहित विभिन्न वक्ताओं ने विषयवार मार्गदर्शन दिया। भाजपा प्रवक्ता एवं विधायक अर्चना चिटनिस ने देश के समक्ष राजनीतिक और सामाजिक चुनौतियों पर विचार रखे। वहीं सुयश त्यागी ने सोशल मीडिया और एआई के प्रभावी उपयोग पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया।

मन की बात’ सुनी, संदेश को बूथ तक ले जाने का आह्वान

प्रशिक्षण वर्ग के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण भी किया गया। संगठन पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और प्रशिक्षणार्थियों ने कार्यक्रम को एक साथ सुना। इस दौरान समाज, राष्ट्र निर्माण, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी से जुड़े संदेशों को आत्मसात कर उन्हें जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

केले के पत्तों पर भोजन, मटकों से पानी; व्यवस्था ने दिया पर्यावरण का संदेश

प्रशिक्षण वर्ग की खास पहचान उसकी पर्यावरण अनुकूल व्यवस्थाएं रहीं। पूरे आयोजन को प्लास्टिक मुक्त रखा गया। पेयजल के लिए प्लास्टिक बोतलों की जगह पारंपरिक मटकों की व्यवस्था की गई। भोजन बुरहानपुर की प्रमुख कृषि उपज केले के पत्तों पर परोसा गया। इस पहल को प्रदेश और संभाग स्तर से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सराहा।

अर्चना चिटनिस ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग केवल वैचारिक विकास का मंच नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक दायित्वों को व्यवहार में उतारने का अवसर भी है। प्लास्टिक मुक्त परिसर, मटकों से पेयजल और केले के पत्तों पर भोजन जैसी व्यवस्थाएं इसी सोच का परिणाम हैं।

बड़े नेताओं की मौजूदगी, कार्यकर्ताओं को मिली नई ऊर्जा

कार्यक्रम में निमाड़ संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, जिला प्रभारी क्षितिज भट्ट, संभागीय प्रशिक्षण प्रभारी कल्याण अग्रवाल, प्रशिक्षण सह प्रभारी ओम सोनी, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक अर्चना चिटनिस, विधायक मंजू दादू, जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, महापौर माधुरी अतुल पटेल, फेडरेशन अध्यक्ष जयंती नवलखे, जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी हरीश कोटवाले, वर्ग नियंत्रक एवं जिला महामंत्री चिंतामन महाजन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दो दिन चले इस प्रशिक्षण वर्ग ने कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से समृद्ध करने के साथ संगठनात्मक दृष्टि से नई ऊर्जा दी। प्रभावी सत्रों, अनुशासित संचालन और पर्यावरण-अनुकूल नवाचारों के कारण बुरहानपुर जिला प्रशिक्षण वर्ग को आदर्श और प्रेरणादायी आयोजन के रूप में देखा गया।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में निमाड़ संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, जिला प्रभारी क्षितिज भट्ट, संभागीय प्रशिक्षण प्रभारी कल्याण अग्रवाल, प्रशिक्षण सह प्रभारी ओम सोनी, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक अर्चना चिटनीस, विधायक मंजू दादू, जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, महापौर माधुरी अतुल पटेल, फेडरेशन अध्यक्ष जयंती नवलखे, जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी हरीश कोटवाले सहित अन्य मौजूद रहे। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मिडिया प्रभारी मुकेश कुमार पुर्वे ने दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

NEET 2026 में सफल मेक्रो विज़न एकेडमी बुरहानपुर के विद्यार्थी

NEET-2026 में मेक्रो विज़न का बड़ा रिजल्ट: 145 में से 120 विद्यार्थी सफल, 50 के MBBS में प्रवेश की उम्मीद

बुरहानपुर में महिला स्व-सहायता समूह द्वारा केले के रेशे से बनाई गई पर्यावरण-अनुकूल राखियां प्रदर्शित करती महिलाएं

केले के रेशे से बनी प्राकृतिक राखियां दे रहीं महिलाओं को आत्मनिर्भरता की नई पहचान, विधायक अर्चना चिटनिस ने की ‘लोकल’ अपनाने की अपील

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser