Homeबुरहानपुरबिजली तार चोरी का पर्दाफाश: मास्टरमाइंड निकला...

बिजली तार चोरी का पर्दाफाश: मास्टरमाइंड निकला एमपीईबी का पूर्व कर्मी, 3 गिरफ्तार

 3 जगह से 4300 मीटर तार चोरी, पुलिस ने दबोचा नेटवर्क—6.50 लाख का माल जब्त

बुरहानपुर। किसानों की सिंचाई पर सीधा वार करने वाले बिजली के एल्यूमिनियम तार चोर गिरोह को नेपानगर पुलिस ने दबोच लिया है। डाभियाखेड़ा क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों पर वारदात कर 4300 मीटर तार काटने वाले गिरोह के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 6.50 लाख रुपए कीमत का माल 10 बंडल एल्यूमिनियम तार और चोरी में प्रयुक्त अर्टिका कार—बरामद किया है। आरोपियों ने करीब 2.50 लाख रुपए के तार चोरी करना कबूल किया है।

एमपीईबी डाभियाखेड़ा के कनिष्ठ यंत्री की रिपोर्ट पर खुलासा हुआ कि 12 अक्टूबर को हिवरा नदी पुलिया के पास 5 सीमेंटेड पोल गिराकर 1300 मीटर तार काटा गया। 18 अक्टूबर को ग्राम साईखेड़ा में सड़क किनारे रखे 3000 मीटर तार उड़ा दिए गए। कुल 4300 मीटर तार चोरी से बिजली आपूर्ति ठप हुई और किसानों की सिंचाई प्रभावित रही। इस पर थाना नेपानगर में धारा 303(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज हुआ।

एसपी का अल्टीमेटम, पुलिस हरकत में

किसानों की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर देवेंद्र पाटीदार ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। थाना प्रभारी ज्ञानु जायसवाल और चौकी प्रभारी हेमेन्द्र सिंह चौहान के नेतृत्व में टीम बनी—और चोरों का नेटवर्क टूट गया।

पूछताछ में टूटा गिरोह

संदेह के आधार पर शाहरुख और माखन को चौकी नावरा लाकर तकनीकी व मनोवैज्ञानिक पूछताछ की गई। दोनों ने मुकेश प्रजापति, इमरान खान और विनोद के साथ मिलकर पलासुर रोड, साईखेड़ा, देड़तलाई और खकनार क्षेत्र से तार चोरी करना स्वीकार किया।

मास्टरमाइंड निकला पूर्व एमपीईबी कर्मी

फरार आरोपी मुकेश प्रजापति पूर्व में एमपीईबी का आउटसोर्स कर्मचारी रहा है और नर्मदानगर क्षेत्र का निगरानी बदमाश है। उस पर 2015 और 2020 में भी तार चोरी के केस दर्ज हैं। फिलहाल हरदा जिले में भी वह वांछित है।

ये आरोपी गिरफ्तार

आरेापी शाहरुख़ पिता शफी खान 28 वर्ष निवासी पुनासा जिला खंडवा, माखन उर्फ विशाल पिता हरिराम प्रजापति 24 वर्ष निवासी पुनासा, विनोद पिता रामप्रसाद कलम जाति कोरकू उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम दामखेड़ा पुनासा जिला खंडवा को गिरफ्तार किया गया। जबकि आरोपी मुकेश पिता हरिराम प्रजापति 28 वर्ष निवासी पुनासा, इमरान उर्फ इम्मू पिता शफी खान 28 वर्ष निवासी हरदा फिलहाल फरार है। आरोपियों से एल्युमिनीयम के विद्युत तार के 10 बंडल और चोरी में प्रयुक्त अर्टिका कार भी जब्त किए गए है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा। पूछताछ में अन्य चोरी की वारदातों के खुलासे की संभावना है।

इनाम का ऐलान

कार्रवाई में हेमेन्द्र सिंह चौहान, प्रआर संदीप पटेल, दीपक राजपूत, सुभाष मोरे, आरक्षक संदीप वानखेड़े, सैनिक सुनील मगरे और सायबर सेल के आरक्षक ललित की अहम भूमिका रही। एसपी ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles