राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

सीवरेज योजना अंतर्गत हो रहे काम में विलंब को लेकर जताई नाराजगी, अनेक कार्य योजना को लेकर ज्ञापन दिया 

महापौर माधुरी पटेल ने नगर विकास को लेकर कलेक्टर से की मुलाकात बुरहानपुर। बुधवार को अखिल भारतीय महापौर परिषद अध्यक्ष एवं नगर निगम महापौर माधूरी अतुल पटेल एवं पुर्व महापौर अतुल पटेल ने शहर के विकास एवं विभिन्न कार्य के संबंध में कलेक्टर भव्या मित्तल से मुलाकात कर ज्ञापन दिया गया। महापौर श्रीमती

On: May 22, 2024 8:34 PM
Follow Us:
  • महापौर माधुरी पटेल ने नगर विकास को लेकर कलेक्टर से की मुलाकात

बुरहानपुर। बुधवार को अखिल भारतीय महापौर परिषद अध्यक्ष एवं नगर निगम महापौर माधूरी अतुल पटेल एवं पुर्व महापौर अतुल पटेल ने शहर के विकास एवं विभिन्न कार्य के संबंध में कलेक्टर भव्या मित्तल से मुलाकात कर ज्ञापन दिया गया। महापौर श्रीमती पटेल ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर में करीब 80 करोड़ की लागत से सीवरेज सिस्टम को दुरूस्त करने के लिए पाईप लाईन बिछाने का कार्य धीमा किया जा रहा है। वहीं शहर में शुध्द पीने का पानी मुहैया कराने के लिए 133 करोड़ की ताप्ती जलावर्धन योजना भी पहले से स्वीकृत हुई है।
Sadaiv Newsमहापौर ने बताया कि पुनर्घनत्वीकरण योजना के प्रथम चरण अंतर्गत निर्माण अधिनियम जैसे नेहरू हॉस्पिटल के स्थान पर शॉपिंग कंपलेक्स सिटी प्लाजा का निर्माण धीमी गति से किया जा रहा है। उक्त कार्य निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया जा रहे हैं तथा बहादरपुर के पास जिला मार्ग पर तहसीलों जनपद कार्यालय का उपयुक्त भवन का निर्माण, तहसील व जनपद कार्यालय परिसर में उद्यान विकास का आदि कार्य उपरोक्त कार्य अनुबंध एजेसी द्वारा अत्यंत धीमा किया जा रहा है। यह कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण होना संभव नहीं है। महापौर ने कलेक्टर से अनुरोध किया कि उक्त कार्य को अतिशीघ्र करने के निर्देश दिए जाए।
महापौर द्वारा जल आवर्धन योजना अंतर्गत ग्राम बसाड़ के पास ताप्ती नदी पर निर्माणाधीन कार्य का निगम के अधिकारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उक्त कार्य धीमी गति से किया जा रहा हैं। बारिश के पूर्व कार्य में तेजी एवं पर्याप्त सुधार लाने की दृष्टि से जे.एम.सी एम.पी यू.डी.सी तथा निगम अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक कलेक्टर की अध्यक्षता में आहूत किये जाने हेतु महापौर द्वारा समय मांगा गया है।
महापौर श्रीमती पटेल ने बताया कि नगर निगम सीमा बिटिया रोड पर इंदिरा कॉलोनी के समीप बीज निगम एवं फार्म विकास की जमीन है जिस पर वर्तमान में कृषि कार्य किया जा रहा हैं ,उक्त भूमि नगर निगम को हस्तांतरित की जाए तथा ताप्ती नदी किनारे आयुक्त नगर पालिक निगम के नाम से दर्ज खसरा नं. 635/1 635/2 जमीन है जिसका कुल रकबा 3187 हेक्टर कृषि के लिये उपयुक्त होने से उक्त भूमि के प्रतिस्थापन किया जाने आदेश दिया जाए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser