Homeबुरहानपुरफोरेक्स ट्रेडिंग: सायबर सेल ने पीड़ित के...

फोरेक्स ट्रेडिंग: सायबर सेल ने पीड़ित के खाते में वापस करवाई 8.70 लाख रूपए की राशि

- हाई रिटर्न फोरेक्स ट्रेडिंग इंवेस्टमेंट के नाम पर हुई थी ऑनलाइन धोखाधड़ी

बुरहानपुर। डिजिटल निवेश के नाम पर बढ़ते ऑनलाइन अपराधों के बीच बुरहानपुर सायबर सेल ने एक बार फिर तेजी और सतर्कता का परिचय देते हुए एक पीड़ित की 8.70 लाख रुपये की ठगी गई राशि वापस दिलाई है। हाई रिटर्न फोरेक्स ट्रेडिंग इंवेस्टमेंट का झांसा देकर की गई इस ऑनलाइन ठगी के मामले में पुलिस ने महज कुछ ही दिनों में रकम को होल्ड कर पीड़ित को राहत पहुंचाई। यह पिछले पांच दिनों में तीसरा मामला है जब सायबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर ठगे गए पैसे रिकवर किए हैं।

दरअसल विश्वदीप डोंगरे निवासी गायत्री नगर ने नेशनल सायबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल एनसीआरपी पर शिकायत दर्ज की थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि वह एक साफ्टवेयर डेवलपर है, जिसे फोरेक्स ट्रेडिंग में इंवेस्टमेंट ऑफर दिया गया, जिसमें बहुत ज्यादा हाई रिटर्न देने का वादा किया गया  तब उन्होनंे एक व्यक्ति के बैंक खाते मे कुल 8.70 लाख रुपये की राशि आरटीजीएस, आईएमपीएस और यूपीआई ट्रांजेक्शनों के माध्यम जमा कराई जिसका रिटर्न लगभग 15 लाख रूपए बताया गया, लेकिन जब अपनी इंवेस्टमेंट की राशि वापस लेने का प्रयास किया गया तो राशि समय पर वापस नहीं मिलने पर शक हुआ। फ्राड होने का अंदेशा होते ही इसकी शिकायत एनसीआरपी को की।

ऐसे वापस हुई पीड़ित की राशि

बुरहानपुर एसपी देवेंद्र पाटीदार ने शिकायत सामने आने पर सायबर सेल प्रभारी प्रीतम सिंह ठाकुर को निर्देश दिए। सायबर सेल के प्रभारी प्रीतम सिंह ठाकुर, आरक्षक दुर्गेश पटेल, सत्यपाल बोपचे, ललित चौहान, शक्तिसिंह तोमर ने अलग अलग बैंकों से संपर्क कर फ्रॉड की गई पूरी राशि 8.70 लाख रूपए को होल्ड करा दिया। कानूनी कार्रवाई पूरी कराने के बाद पीड़ित के खाते में राशि वापस जमा कराई गई।

पुलिस ने आमजन से की अपील
  • किसी भी संदिग्ध ईमेल, लिंक, एपीके फाइल या ऐप पर क्लिक न करें।
  • अपनी बैंकिंग जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या यूपीआई पिन किसी भी व्यक्ति को न दें।
  • केवल आधिकारिक कस्टमर केयर नंबरों से ही संपर्क करें।
  • यदि कोई ऑनलाइन फ्रॉड हो जाए तो तुरंत 1930 पर कॉल करें या सायबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। एक घंटे भीतर ही शिकायत दर्ज कराने पर राशि रिकवर होने की संभावना बढ़ जाती है।
5 दिन में पुलिस ने 3 पीड़ितों के खातों में राशि वापस कराई

5 दिनों के भीतर बुरहानपुर पुलिस तीन पीड़ितों के खातों में राशि वापस कराने में मदद की है। इससे पहले 1 दिसंबर को एपीके फाइल का इस्तेमाल कर एक पीडित दीपक कुमार काले निवासी न्यू आदर्श कॉलोनी के साथ भी 12.75 लाख की आनलाइन धोखाधड़ी हुई थी। पुलिस ने 8.85 लाख 330 रूपए होल्ड कराकर पीड़ित के खाते में जमा कराने में सहयोग किया था। वहीं 3 दिसंबर को डेयरी प्रोडक्ट बिजनेस के नाम पर अजय शर्मा निवासी सुकपुरी फाटा से 11.90 लाख रूपए की आनलाइन धोखाधड़ी हुई थी। पुलिस ने उनके 8.46 लाख 935 रूपए होल्ड कराकर वापस पीड़ित के खाते में जमा कराने में मदद की थी। अब तीसरे मामले में विश्वदीप डोंगरे के खाते में फ्रॉड की रकम 8.70 लाख वापस कराए गए हैं। इस तरह 5 दिन में कुल 26 लाख रूपए पीड़ितों को वापस कराए गए।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles