राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

हकीमी अस्पताल का लाइसेंस रद्द: IMA 48 घंटे की हड़ताल पर—ओपीडी बंद, इमरजेंसी चालू

बुरहानपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था में भूचाल—हकीमी अस्पताल का लाइसेंस गिरा, IMA दो दिन की हड़ताल पर

On: December 6, 2025 3:33 PM
Follow Us:
हकीमी अस्पताल का लाइसेंस रद्द: वैष्णवी मौत मामले में बड़ा एक्शन,

बुरहानपुर। लालबाग रोड स्थित हकीमी अस्पताल पर शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया गया। सीएमएचओ डॉ. आरके वर्मा ने अस्पताल का नर्सिंग होम पंजीयन और लाइसेंस निरस्त कर दिया।
यह कठोर फैसला 11 नवंबर को गर्भाशय ऑपरेशन के दौरान जैनाबाद निवासी वैष्णवी नागेश चौहान की मौत के बाद सामने आया। शहरभर में इस घटना ने भारी आक्रोश पैदा कर दिया था।

IMA नाराज—48 घंटे की हड़ताल, सभी ओपीडी बंद

अचानक हुए इस निर्णय ने शहर के चिकित्सकों में नाराजगी पैदा कर दी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने विरोध जताते हुए 48 घंटे की हड़ताल घोषित कर दी। IMA अध्यक्ष डॉ. आबिद सैयद ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा रजिस्ट्रेशन रद्द करने से पहले अस्पताल को कमियां सुधारने का अवसर दिया जाता है। लेकिन इस मामले में बिना प्रक्रिया पूरी किए सीधे लाइसेंस निरस्त कर दिया गया। IMA की घोषणा के बाद शहर में सभी ओपीडी सेवाएं 48 घंटे तक बंद रहेंगी, इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी। डॉक्टरों का कहना है कि यह कार्रवाई प्रक्रियागत न्याय के अनुरूप नहीं है।

कमियां नोटिस में दर्शाई ही नहीं गईं — IMA

डॉ. आबिद सैयद ने स्पष्ट किया कि वह एडीएम की जांच पर सवाल नहीं उठा रहे, लेकिन यह जरूर कहा कि जांच में जो कमियां मिलीं, उन्हें जारी नोटिस में उल्लेखित ही नहीं किया गया। आदेश दबाव में जारी हुआ लगता है। IMA से जुड़े कई वरिष्ठ चिकित्सक भी इस फैसले को जल्दबाजी में लिया गया बताते हैं।

डॉक्टर–मरीज संबंधों में तनाव बढ़ने की आशंका

IMA की वरिष्ठ सदस्य डॉ. कीर्तिका तारवाला ने चिंता जताते हुए कहा एक घटना के कारण मरीज और डॉक्टर के रिश्तों में कड़वाहट आई है। इसे सभी को समझना होगा और संवाद बनाए रखना होगा। उन्होंने कहा कि शहर की चिकित्सा सेवाओं पर इसका नकारात्मक प्रभाव न पड़े, इसके लिए दोनों पक्षों को संयम से काम लेना चाहिए।

शहर में स्वास्थ्य सेवाओं पर असर

IMA की हड़ताल का सीधा असर शहर के निजी चिकित्सा संस्थानों पर पड़ेगा। नियमित जांचें, छोटे–बड़े ऑपरेशन, ओपीडी आधारित उपचार सब प्रभावित रहेंगे। हालांकि, गंभीर मरीजों के लिए इमरजेंसी सेवाएं खुली रहेंगी।

वैष्णवी मौत मामला—पृष्ठभूमि
  • 11 नवंबर को हकीमी अस्पताल में गर्भाशय ऑपरेशन के दौरान 21 वर्षीय वैष्णवी की मौत
  • परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया
  • शहर में लामबंदी, हनुमान चालीसा पाठ, जनसमर्थन बढ़ा
  • 5 दिन की क्रमिक भूख हड़ताल, जनदबाव बना
  • सांसद के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन ने लाइसेंस रद्द किया

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser