Homeबुरहानपुरअवैध हथियार तस्कर गुरुचरण गिरफ्तार, 3 देशी...

अवैध हथियार तस्कर गुरुचरण गिरफ्तार, 3 देशी पिस्टल बरामद, बालाघाट-नागपुर में दर्ज हैं 8 केस

— कई राज्यों में फैला था नेटवर्क, मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई, जामनिया रोड पर दबोचा गया आरोपी

बुरहानपुर/खकनार। जिले की खकनार पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण और तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने गुरुचरणसिंह पिता छबिलासिंह जुनैजा (25 वर्ष), निवासी ग्राम पाचोरी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3 हस्तनिर्मित देशी पिस्टल बरामद की हैं। जब्त हथियारों की अनुमानित कीमत 75,000 रु. बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी गुरुचरण लंबे समय से अवैध हथियार निर्माण और तस्करी के धंधे में सक्रिय था। वह नागपुर, बालाघाट और बुरहानपुर जिलों में दर्ज कई गंभीर अपराधों में फरार चल रहा था।

थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक जाधव को 4 नवम्बर की दोपहर सूचना मिली कि ग्राम जामनिया रोड कलाली के पास एक संदिग्ध युवक हथियार लेकर घूम रहा है। टीम ने फौरन एसपी देवेंद्र कुमार पाटीदार के निर्देश पर घेराबंदी की। जैसे ही बताये गए हुलिए का व्यक्ति नजर आया, पुलिस ने घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम गुरुचरणसिंह जुनैजा बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से तीन अवैध हस्तनिर्मित पिस्टलें बरामद की गईं। आरोपी को हिरासत में लेकर थाना खकनार में अपराध क्रमांक 518/2025 धारा 25(1-बी)(ए) आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

एसपी ने दिए थे सख्त निर्देश

पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार पाटीदार ने सभी थाना प्रभारियों को अवैध हथियार निर्माण, परिवहन और बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश और एसडीओपी नेपानगर निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

बालाघाट और नागपुर में चोरी व डकैती के केस

आरोपी गुरुचरण के खिलाफ पहले से 8 गंभीर अपराध पंजीबद्ध हैं। इनमें डकैती, आर्म्स एक्ट, चोरी और अवैध हथियार तस्करी से जुड़े मामले शामिल हैं।

क्रम

थाना

अपराध क्रमांक

धाराएँ

1 कोतवाली बालाघाट 306/2022 399, 402 भादवि, 25, 27 आर्म्स एक्ट
2 कोतवाली बालाघाट 307/2022 25 आर्म्स एक्ट
3 ठाणे, महाराष्ट्र 630/2024 25/3 शस्त्र अधि., 135, 37(1) महा. पुलिस अधि.
4 खकनार, बुरहानपुर 549/2023 25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट
5 खकनार, बुरहानपुर 609/2024 25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट
6 कोतवाली, नागपुर 149/2025 331(4), 331(3), 305 बीएनएस
7 सक्करदरा, नागपुर 167/2025 331(4), 331(3), 305 बीएनएस
8 इमामवाड़ा, नागपुर 251/2025 331(4), 331(3), 305 बीएनएस
पुलिस पूछताछ में खुलासा — महाराष्ट्र में की थी 3 चोरी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने अपने साथियों के साथ नागपुर में तीन घरों में चोरी की थी। तीनों मामलों में वह फरार चल रहा था। खकनार पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गुरुचरण ने ये हथियार कहाँ बनाए और किन लोगों तक सप्लाई किए।

टीम की सराहनीय भूमिका

कार्रवाई में निरीक्षक अभिषेक जाधव, सउनि तारिक अली, प्रआर अमित अवस्थी, सतीश सूर्यवंशी, मेलसिंह सोलंकी, मनीष भटुरे, आर. कैलाश मोरे, सुनिल धुर्वे, मंगल पालवी, विजेंद्र देवल्ये, अनिल डावर, रूपेश शर्मा और गोविंदा मुजाल्दे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles