राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

खकनार में वन माफिया पर शिकंजा: घेराबंदी देख वाहन सहित भागे तस्कर, पुलिया के नीचे छुपाए 250 किलो सलई गोंद के 10 कट्टे जब्त

- खकनार वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने दांतपहाड़ी-खकनार मार्ग पर कार्रवाई

On: May 3, 2026 8:58 PM
Follow Us:
घेराबंदी देख भागे तस्कर, पुलिया के नीचे से 250 किलो सलई गोंद जब्त

बुरहानपुर। खकनार वन परिक्षेत्र में अवैध वन उपज तस्करी के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की पुख्ता सूचना पर वन टीम ने दांतपहाड़ी-खकनार-बुरहानपुर मार्ग पर घेराबंदी की। कार्रवाई की भनक लगते ही वाहन चालक गोंद की बोरियां रास्ते में छुपाकर वाहन सहित फरार हो गया। बाद में वन विभाग की टीम ने ग्राम धाबा के पास कच्चे मार्ग की पुलिया के नीचे छुपाकर रखे गए सलई गोंद के 10 कट्टे, कुल 250.900 किलो जब्त किए।

जानकारी के अनुसार, 3 मई 2026 को वनमंडलाधिकारी बुरहानपुर एवं उपवनमंडलाधिकारी बुरहानपुर के निर्देशन में वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम दांतपहाड़ी से शाम करीब 4:30 बजे एक वाहन अवैध रूप से गोंद लेकर निकलने वाला है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वनपरिक्षेत्राधिकारी खकनार रितेश कुमार उईके के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

टीम में वनरक्षक श्रीमती रूपा मुडिया, दुर्गेश तोमर, सुरेश दांगी, कचरू गुर्जर सहित अन्य वन स्टाफ और सुरक्षा श्रमिक शामिल रहे। टीम ने दांतपहाड़ी-खकनार-बुरहानपुर मार्ग पर रणनीतिक तरीके से घेराबंदी की।

घेराबंदी देख बदला रास्ता, माल छुपाकर भागा चालक

वन विभाग की कार्रवाई की भनक लगते ही संदिग्ध वाहन चालक ने बचने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि चालक ने गोंद की बोरियां रास्ते में छुपा दीं और वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। टीम ने आसपास के क्षेत्र में खोजबीन शुरू की और मुखबिर तंत्र को फिर सक्रिय किया। कुछ देर बाद वन विभाग को दोबारा सूचना मिली कि ग्राम धाबा के पास कच्चे मार्ग की पुलिया के नीचे सलई गोंद की बोरियां छुपाकर रखी गई हैं।

रात 12.30 बजे पुलिया के नीचे मिली गोंद की खेप

सूचना पर वन टीम ग्राम धाबा के पास पहुंची और कच्चे मार्ग की पुलिया के नीचे छानबीन की। तलाशी के दौरान रात करीब 12:30 बजे पुलिया के नीचे से सलई गोंद के 10 कट्टे बरामद हुए। जब्त वन उपज का कुल वजन 250.900 किलो बताया गया है। वन विभाग के अनुसार, प्राथमिक रूप से संभावना है कि गोंद तस्कर घेराबंदी से घबराकर माल को सुनसान मार्ग पर पुलिया के नीचे छुपाकर वाहन सहित भाग निकला।

वन संपदा की अवैध निकासी पर विभाग सख्त

वन विभाग ने जब्त गोंद को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार वाहन चालक और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच की जा रही है। वन विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि गोंद कहां से लाया गया था और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। यह कार्रवाई वन उपज की अवैध निकासी और तस्करी पर विभाग की सख्ती को दर्शाती है। खकनार क्षेत्र में वन संपदा के अवैध दोहन पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

टीमवर्क से नाकाम हुई तस्करी की कोशिश

इस कार्रवाई में वनपरिक्षेत्राधिकारी खकनार रितेश कुमार उईके के साथ वनरक्षक श्रीमती रूपा मुडिया, दुर्गेश तोमर, सुरेश दांगी, कचरू गुर्जर सहित वन स्टाफ और सुरक्षा श्रमिकों की भूमिका अहम रही। टीम की घेराबंदी और तत्परता से तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम हो गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मांडवा में जंगल में प्रसव के बाद आरोग्यम केंद्र बंद मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

जंगल में नवजात का जन्म, आरोग्यम केंद्र पर ताला: मांडवा की घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल

बुरहानपुर पुलिस ने पाचोरी के जंगल में अवैध हथियार फैक्ट्री से सामग्री जब्त की

पहले कार से पकड़ा तस्कर, फिर पूछताछ में खुला जंगल का राज: पाचोरी में हथियार फैक्ट्री पर पुलिस की फिल्मी स्टाइल में दबिश

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों के बीच पहुंचे प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट।

किसानों के दर्द के बीच खेतों में उतरे प्रभारी मंत्री, बोले- न कोई गांव छूटेगा, न कोई किसान

विवाहिता आदिवासी महिला के मामले पर बढ़ा आक्रोश

मुस्लिम युवक पर तीन बच्चों की मां को भगाने का आरोप, नेपानगर थाने पहुंचे हिंदू संगठन; कार्रवाई की मांग

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से बुरहानपुर केला किसानों के लिए मुआवजा और फसल बीमा की मांग की

केला किसानों की पीड़ा लेकर सीएम से मिले सांसद पाटील, बोले- मौसम आधारित फसल बीमा अब जरूरी

नल-जल योजना के दावों पर सवाल,

जल संकट: प्यास के लिए मौत का रास्ता, 150 फीट गहरी पहाड़ी उतरकर गंदा पानी ला रहे आदिवासी

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser