Homeबुरहानपुरदिनदहाड़े 7 लाख के जेवर लूटे! चाकू...

दिनदहाड़े 7 लाख के जेवर लूटे! चाकू की नोक पर व्यापारी से वारदात, नेपानगर में दहशत

डाभियाखेड़ा–साईंखेड़ा फाटे पर रैकी कर रोका रास्ता, मारपीट कर बैग छीना—सीसीटीवी में कैद आरोपी

बुरहानपुर। नेपानगर क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक सनसनीखेज लूट की वारदात ने पूरे इलाके में खौफ फैला दिया। सोना-चांदी के व्यापारी से करीब 7 लाख रुपए के जेवर चाकू की नोक पर लूट लिए गए। चौंकाने वाली बात यह है कि वारदात दिनदहाड़े उस समय हुई जब अंधेरा भी नहीं हुआ था, जिससे बदमाशों के बेखौफ होने का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Sadaiv News
सीसीटीवी में कैद आरोपी

जानकारी के अनुसार व्यापारी रमेश सिंह ठाकुर नावरा हाट बाजार से नेपानगर लौट रहे थे। तभी डाभियाखेड़ा–साईंखेड़ा फाटे के पास पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने बाइक खड़ी कर रास्ता रोक लिया। सुनियोजित तरीके से की गई रैकी। वाहन रोकते ही अचानक हमला। कुछ ही मिनटों में वारदात अंजाम।यह पूरा घटनाक्रम दर्शाता है कि लुटेरे पूरी तैयारी के साथ आए थे।

चाकू अड़ाया, मारपीट की… बैग काटकर ले गए

पीड़ित व्यापारी रमेश सिंह ठाकुर ने बताया कि बदमाशों ने न सिर्फ रास्ता रोका बल्कि बेरहमी से मारपीट भी की। एक आरोपी ने पेट में चाकू अड़ा दिया, दूसरे ने बैग काटकर जेवर निकाल लिए और कॉलर पकड़कर धक्का-मुक्की और हमला किया। देखते ही देखते बदमाश लाखों के जेवर लेकर फरार हो गए।

बैग में था लाखों का माल

व्यापारी के अनुसार बैग में 60–65 सोने-चांदी की अंगूठियां, 10–12 कड़े, 20–25 चेन, 20–25 बिछिया, 20–25 लोंग, मंगलसूत्र, नथ, बालियां सहित अन्य जेवर, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, कैलकुलेटर, रजिस्टर डायरी कुल मिलाकर लाखों रुपए का सामान बैग में मौजूद था।

सीसीटीवी में कैद, पुलिस के हाथ सुराग

घटना के बाद पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू कर दी गई है। नावरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों की पहचान के प्रयास तेज। नावरा चौकी प्रभारी हेमेंद्र सिंह चौहान के अनुसार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles