राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

खेलो एमपी यूथ गेम्स-2023: जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन 

खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र, ट्रॉफी, मेडल देकर किया सम्मानित बुरहानपुर। खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार खेलो एमपी यूथ गेम्स-2023 का आयोजन 4 चरण ब्लॉक, जिला, संभाग एवं राज्य स्तर पर 15 सितम्बर से 5 अक्टूबर 2023 तक प्रदेश के 8 शहरों में किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जिला

On: September 22, 2023 2:51 PM
Follow Us:
  • खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र, ट्रॉफी, मेडल देकर किया सम्मानित

बुरहानपुर। खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार खेलो एमपी यूथ गेम्स-2023 का आयोजन 4 चरण ब्लॉक, जिला, संभाग एवं राज्य स्तर पर 15 सितम्बर से 5 अक्टूबर 2023 तक प्रदेश के 8 शहरों में किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता नेहरू स्टेडियम, बुरहानपुर में 18 खेलों में आयोजित की गई। जिसमें विकासखण्ड बुरहानपुर एवं विकासखण्ड खकनार के बीच प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में लगभग 200 से अधिक बालक-बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार द्वारा विजेता, उपविजेता एवं प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र, ट्रॉफी, मेडल देकर पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। चयनित खिलाड़ी 25 सितम्बर 2023 को आयोजित संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिता जो जिला इन्दौर में होना है, वहां सम्मिलित होंगे। चयनित खिलाड़ी 24 सितम्बर 2023 को सांय 4 बजे बस द्वारा एमरल्ड हाईट्स इन्टरनेशनल स्कूल जिला इन्दौर के लिये रवाना होंगे। खिलाड़ियों के आने जाने का यात्रा व्यय शासन द्वारा वहन किया जायेगा। जिला खेल अधिकारी आर.जी.बांगरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त होने पर शासन द्वारा 51,000/-, 31,000/- एवं 21,000/- के नगद पुरस्कारों से सम्मानित किया जायेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser