राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

बेटे की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले पिता को उम्रकैद

बुरहानपुर की द्वितीय अतिरिक्त सत्र न्यायालय का बड़ा फैसला, 2000 रुपए अर्थदंड भी

On: September 4, 2025 8:24 PM
Follow Us:
खकनार हत्या केस में पिता को उम्रकैद की सजा

बुरहानपुर। खकनार थाना क्षेत्र में हुई नाबालिग बेटे की जघन्य हत्या के मामले में अदालत ने सख्त फैसला सुनाया है। द्वितीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश निलेश कुमार जिरेती की अदालत ने आरोपी पिता को आजीवन कारावास और 2000 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया। यह फैसला हत्या जैसे गंभीर अपराधों के खिलाफ एक मजबूत संदेश माना जा रहा है।

यह थी घटना

दरअसल मामला 26 अक्टूबर 2024 का है। खकनार थाना क्षेत्र के ग्राम उसारनी निवासी मुकेश पिता सुखलाल मंडलोई (40 वर्ष) ने अपने नाबालिग बेटे आयान्स की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी थी। घटना के बाद फरियादी राजू की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 640/2024, धारा 103(1) बीएनएस में मामला दर्ज हुआ था।

पुलिस और अभियोजन की तगड़ी पैरवी

प्रकरण की विवेचना निरीक्षक अभिषेक जाधव द्वारा की गई। विवेचना में उपनिरीक्षक बी.एल. मंडलोई, रामेश्वर बकोरिया, शिवपाल सरयाम और आरक्षक खुमसिंह नार्वे ने अहम भूमिका निभाई। शासन की ओर से पैरवी अपर लोक अभियोजक नितीश गुप्ता ने की, जिन्होंने सशक्त दलीलें पेश कर अदालत से आरोपी को सजा दिलवाई।

एसपी करेंगे सम्मानित

पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने प्रकरण की विवेचना और पैरवी में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले पुलिस अधिकारियों और अभियोजन अधिकारी की सराहना की। उन्होंने घोषणा की कि सभी को सम्मानित और पुरस्कृत किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

फोनपे पर फर्जी लिंक भेजकर महिला से 1.15 लाख रुपए की साइबर ठगी, शिकारपुरा पुलिस ने दर्ज किया मामला

’25 हजार रुपए आ रहे हैं…’ एक कॉल, दो लिंक और 15 मिनट में खाली हो गया खाता; साइबर ठगों ने महिला से 1.15 लाख रुपए उड़ाए

बुरहानपुर के भगवानिया गांव में करंट हादसे के मामले में बिजली विभाग के दो कर्मचारियों पर केस दर्ज

लाइन बंद थी… फिर अचानक दौड़ गया करंट; 25 वर्षीय युवक की मौत के बाद खुली बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, दो कर्मचारियों पर केस

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser